फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman's body found hanging, murder alleged

Lakhimpur Kheri News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Wed, 19 Jun 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 19 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, murder alleged
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव सिंहौना में मंगलवार को विवाहिता का शव कमरे के कुंडे से लटकता मिला। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर बेटी के ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

पढ़ुआ थाने के गांव ढखेरवा खालसा निवासी सोबरन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने पुत्री शिल्पी (20) का विवाह एक वर्ष पहले गांव सिंहौना निवासी लवकुश के साथ किया था। ससुराल वाले सोने की चेन और दो लाख रुपये नकद दहेज की मांग कर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। सोमवार रात ससुरालियों ने पुत्री की जमकर पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव कमरे में रस्सी से लटका दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब वह लोग घर पहुंचे तो देखा शिल्पी के पैर नीचे रखे बक्से से सटे थे। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने मामले में पति लवकुश, ससुर लल्लू, भाई अखिलेश, ननद काजल, और सास गूढ़ा देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने लवकुश और अखिलेश को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
प्रवीण कुमार यादव, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed