{"_id":"663950569d98d0724b08aa24","slug":"married-woman-thrown-out-of-house-on-fourth-day-of-marriage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1007-119398-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शादी के चौथे दिन विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शादी के चौथे दिन विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
पसगवां। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शादी के चार दिन बाद ही विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति समेत आठ ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पसगवां निवासी घुन्ने की पुत्री चांदबानो ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि उसका निकाह एक मई 2024 को हरदोई जिले के थाना मझिला के ग्राम पलिया कोट निवासी सद्दाम के साथ हुआ। ससुराल वाले निकाह में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग न पूरी न होने पर पति और अन्य ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे।
चार मई को ससुराल वालों ने मारपीट कर जान से मारने और तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। चांदबानो ने पति सद्दाम, ससुर इकरार, सास आशिया बानो समेत आठ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।