फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman's body found hanging from fan in Salavatnagar

सलावतनगर में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 12 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from fan in Salavatnagar
मैलानी। थाना क्षेत्र के सलावतनगर गांव में एक नवविवाहिता का शव बुधवार को पंखे से लटका मिला है। गांव में सुवाबोझ रोड पर रहने वाले राजाराम की बहू पूनम पत्नी पवन 26 वर्ष का शव अपराह्न उसके कमरे में पंखे में एक दुपट्टे से लटका मिला। राजाराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुशीला के साथ गांव में स्थित पुराने मकान में जानवरों की देखभाल के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन

घर पर बड़ी बहू पूजा और पूनम थी। दोपहर में दोनों बहुएं अपने कमरे में सो रही थीं। अपराह्न लगभग तीन बजे पूजा चाय बनाने के लिए कमरे से बाहर निकली तो उसने पूनम को पंखे से लटकते देखा और इसकी जानकारी पुराने मकान में गए हुए सास-ससुर को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान और आसपास के लोगों की मौजूदगी में शव को पंखे से उतारा। पुलिस के मुताबिक पूनम के गले में दुपट्टा कसा हुआ था।
विज्ञापन

नवंबर में ही हुई थी पूनम की शादी- पीलीभीत जनपद के बिलसंडा थाना के गांव मझगवां निवासी रामविलास ने अपनी बेटी पूनम की शादी पिछले माह नवंबर में ही राजाराम के बेटे पवन से की थी। पवन के पिता राजाराम ने बताया कि तीन बेटों में दूसरे नंबर का पवन शादी के चार महीने तक घर पर रहा और करीब दो महीने पहले ही सऊदी अरब काम करने के लिए गया है। शेष दो बेटे अमनजीत और सुमित लखनऊ में मजदूरी करते हैं। दोनों इस समय लखनऊ में ही हैं। अमनजीत शादीशुदा है और सुमित की अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed