फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, accused of murder

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, accused of murder
बिजुआ। भीरा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनपीपर के मजरा मनिहरिया मे एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतका के भाई प्रह्लाद सिंह निवासी दंबलटांडा ने बताया कि उसकी बहन रामबेटी की शादी दो साल पहले मनिहरिया निवासी धर्मपाल के साथ हुई थी। धर्मपाल आजकल हरियाणा मजदूरी करने गया हुआ है। मृतका रामबेटी बुधवार को अपने मायके दंबलटांडा से ससुराल मनिहरिया गई थी। वृहस्पतिवार की रात करीब साढे ग्यारह बजे मायके वालों को फोन से सूचना मिली कि रामबेटी की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन

मृतका के भाई प्रह्लाद सिंह ने सास-ससुर जेठ जेठानी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। भीरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के शव को एसआई प्रदीप कुमार उपाध्याय ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed