फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman dies in Himachal Pradesh, accused of murder

Lakhimpur Kheri News: हिमाचल प्रदेश में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 16 Dec 2023 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in Himachal Pradesh, accused of murder
खीरी टाउन। पति के साथ हिमाचल प्रदेश के बद्दी काम करने गई कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सामने आई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला जोशी टोला निवासी नदीम उर्फ बबलू अपनी पत्नी जैनब (30) के साथ हिमाचल प्रदेश काम करने गया था। पति नदीम के अनुसार वह दोनों हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक कंपनी में काम करते थे। जहां पत्नी जैनब की तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए उसे बद्दी के एक अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को घर लेकर आ गए।
विज्ञापन

मृतका के भाई सीतापुर के पिसावां निवासी इसरार ने बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। खीरी थाने में तहरीर दी है। बताया कि बहन की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि विवाहिता के परिजनों ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed