{"_id":"67e983079bb3b00b6c0ae4b2","slug":"married-woman-dies-a-few-months-after-marriage-murder-charge-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-142412-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शादी के कुछ महीनों बाद ही विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शादी के कुछ महीनों बाद ही विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि वह मैलानी क्षेत्र के गांव दुलारेपुर के रहने वाले हैं। पिता दाताराम ने बेटी राजेश्वरी 21 की शादी थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव हज्जनपुर निवासी नैमिष के साथ की थी। शादी मई 2024 महीने में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालपक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे।
मांग न पूरी होने पर वह विवाहिता के साथ मारपीट भी करते थे। आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर पुत्री ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाद