फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman dead body found hanging in house in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: 15 रुपये के लिए देवर ने भाभी को मारा थप्पड़, रात में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Tue, 19 Mar 2024 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 06:30 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के शारदानगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के भाइयों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  

विज्ञापन
Married woman dead body found hanging in house in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव रामापुर रौली निवासी सूरज की 32 वर्षीय पत्नी रेखा का शव सोमवार की देर रात 11 बजे फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने पुत्री की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेटी का बेड के नीचे से 15 रुपये निकालने पर देवर से विवाद हुआ था। जिस पर देवर ने पहले उसे थप्पड़ भी मारा था। इसके बाद देर रात में उसकी हत्या कर दी गई। मायके वालों ने बेटी के ससुरालियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सूरज नट का आठ साल पहले फरधान क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रेखा देवी के साथ विवाह हुआ था। इन दोनों से एक पांच वर्ष का बेटा भी है।

विज्ञापन


मृतका रेखा के भाई राजीव और संदीप ने बताया कि शादी के बाद से ही किसी न किसी बात पर शक करते हुए पति और उसके परिजन बहन को परेशान कर रहे थे। इस बारे में बहन ने कई बार मायके में बताया था। नाराज होकर हम लोग मायके ले आया करते थे। हर बार बहन बहनोई को समझा बुझाकर भेजते थे। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर उसे लटका दिया है। 
विज्ञापन


देवर ने मारा था थप्पड़ 
मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया कि रेखा ने सोमवार को बेड के नीचे से 15 रुपये निकालकर सामान खरीदने के लिए बच्चे को दिए थे, इसको लेकर देवर के साथ विवाद हुआ था। देवर सुनील ने उसे थप्पड़ भी मारे थे। घटना की जानकारी रेखा ने हम लोगों को फोन पर दी थी। इसके बाद देर रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली कि रेखा ने आत्महत्या कर ली है। रेखा आत्महत्या नहीं कर सकती थी। उसे मारा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रेखा के पति सूरज ने पत्नी के चरित्र पर अंगुली उठाई है। उसका कहना है कि शादी के बाद उसकी पत्नी का निघासन थाना क्षेत्र के पचपेड़ी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। कई बार ससुर और दोनों साले राजीव व संदीप को भी इस बारे में बताया था। इसी बात पर कई बार विवाद भी हुआ। उसने अपनी पत्नी के पास उसके प्रेमी के तीन फोन भी बरामद किए थे।

थाना प्रभारी शारदानगर बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि विवाहिता ने छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी थी, अभी तक किसी पर कार्रवाई कराने के लिए तहरीर नहीं दी है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed