{"_id":"5f400eb68ebc3e71905c8c91","slug":"marriage-of-a-minor-stopped-after-police-arrived-lakhimpur-news-bly41701665","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहुंचने पर रुकी नाबालिग की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहुंचने पर रुकी नाबालिग की शादी
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल में शुक्रवार सुबह चल रही शादी की तैयारियों को पुलिस ने रुकवा दिया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी की शादी को लेकर एक धार्मिक स्थल पर तैयारियां चल रहीं थी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर चौकी इंचार्ज पारसनाथ पहुंच गए उन्होंने शादी रुकवा दी। इस पर परिवार के लोग और रिश्तेदार पुलिस से बहस करने लगे। पुलिस की सख्ती देख परिवार वालों ने कानून की जानकारी न होने का हवाला दिया और अपनी गलती मानी। पुलिस ने लड़की के बालिग होने तक शादी न करने का लिखितनामा लिया। चौकी प्रभारी पारस नाथ ने बताया कि नाबालिग लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थी। बरात नहीं आई थी। फूलबेहड़ क्षेेत्र के एक गांव से लड़की का रिश्ता तय हुआ था। परिवार ने शादी को रोक दिया है। संवाद