फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Markets closed mixed impact of district

जिले में बाजार बंदी का मिला जुला असर 

Mon, 04 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 04 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Markets closed mixed impact of district
सराफ - फोटो : अमर उजाला
- व्यापार मंडल के संग सराफा व्यापारियों ने एक्साइज का पुतला फूंका
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को सराफा व्यापारियों और उनके समर्थन में उतरे व्यापार मंडल ने जिले भर में बाजार बंद रखा। लखीमपुर, गोला, पलिया सहित कई कस्बों में बंद का मिला जुला असर दिखाई पड़ा। बाजार में जो दुकानें खुली थीं, उन्हें व्यापारियों की टीम ने दुकानदार से अनुरोध कर बंद कराया। लखीमपुर में सराफा व्यापारियों और व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद रही। यहां व्यापारियों ने सदर चौराहे पर एक्साइज का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
लखीमपुर में सदर चौराहा पर सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र मोहन गुप्ता उर्फ देवी भईया की अगुवाई में सभा आयोजित की गई। जिसमें व्यापार मंडल कंछल गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री अशोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्यामकुमार तिवारी, प्रतीक खन्ना के साथ कई पदाधिकारी, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक तोलानी, जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, महामंत्री संजय गुप्ता, उमेश शुक्ला, विमल मिश्रा, रामजी दीक्षित आदि शामिल हुए। इस दौरा व्यापारियों ने शहर में भ्रमण कर खुली दुकानों को अनुरोध के साथ बंद कराया। सराफा व्यापारियों ने कहा कि उनके समर्थन में सभी व्यापार मंडलों ने साथ दिया। सभा को व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कंछल गुट की ओर से भी सराफा व्यापारियों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी अव्यवहारिक है, इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। बाजार बंदी के कारण सोमवार को मेनरोड पर लगने वाली फुटपाथ की बाजार भी नहीं लगी। सराफा कमेटी की ओर से अध्यक्ष नरेंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता, अतिन गर्ग, दिनेश गुप्ता ने एक्साइज के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की। व्यापारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को संबोधित ज्ञापन धरना स्थल पर आए तहसीलदार को सौंपा गया। इसके बाद व्यापारियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक्साइज ड्यूटी के विरोध में वित्त मंत्री एवं एक्साइज का पुतला फूंका। इस दौरान सराफा कमेटी के संरक्षक मंडल के आत्माशरण गुप्ता, जगदीश पुरी, संतोष गुप्ता, महामंत्री हरिश्याम गुप्ता, आलोक रस्तोगी, अतुल रस्तोगी, हर्ष चंद सेठ, मनोज सहगल, सोनू रस्तोगी, सचिन गुप्ता, राजकमल, संजय मराठा सहित तमाम लोग थे।
विज्ञापन


बंदी के कारण नहीं मिल पाया डीजल-पेट्रोल
लखीमपुर खीरी। खीरी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने सराफा व्यापारियों की हड़ताल और एक दिन की बाजार बंदी को अपना समर्थन देते हुए सोमवार को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखा। जिससे लोगों को डीजल-पेट्रोल नहीं मिल पाया। दोपहर के  बाद पेट्रोल पंपों से ब्रिकी शुरू कर दी गई। तब जाकर कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुली रहीं चाय-पान की दुकानें 
सोमवार की साप्ताहिक बंदी और व्यापार मंडलों के आह्वान पर बाजार की दुकानें तो बंद रहीं, लेकिन चौराहों पर चाय-पान की दुकानें, दूध, दवा, फल आदि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं। बंद का असर शहर के बीचोबीच स्थित बाजार में ही दिखा। अलग-अलग मोहल्लों तथा अन्य जगहों पर दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed