फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Markets are abuzz with demand for sarees and lehengas for Karwa Chauth

Lakhimpur Kheri News: करवा चौथ के लिए बाजारों में रौनक, साड़ियों और लहंगों की बढ़ी मांग

Mon, 06 Oct 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 06 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Markets are abuzz with demand for sarees and lehengas for Karwa Chauth
लखीमपुर खीरी। करवाचौथ के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक चरम पर है। महिलाओं की भीड़ बाजारों में जमकर खरीदारी कर रही है। इस बार साड़ियों के साथ-साथ लहंगों की भी खूब मांग देखी जा रही है। बाजारों में नेट, ऑर्गेंजा और बनारसी साड़ियों की धूम मची है। जबकि पारंपरिक के साथ मॉडर्न लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए क्रंची, लूज फैंसी और ग्लास कॉटन साड़ियों की डिमांड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कपड़ा व्यापारी रजत, प्रतीक और गोपाल के अनुसार इस बार करवाचौथ पर मीडियम रेंज की साड़ियों और सूट की बिक्री अधिक हो रही है। साड़ियों की कीमत एक हजार से सात हजार रुपये तक और सूट की कीमत सात सौ से तीन हजार रुपये तक है। बाजार में फ्लोरल प्लाजो सूट, कोर्ड सेट और ग्लास कॉटन की खूब खरीदारी हो रही है। वहीं चुन्नियों की बिक्री भी बढ़ गई है जो लगभग हर महिला की खरीदारी की सूची में शामिल है।
विज्ञापन



लहंगों की बात करें तो नेट ऑर्गेंजा और बनारसी लहंगे सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनकी शुरुआती कीमत तीन हजार से शुरू होकर ऊंची डिजाइनों में 10 हजार तक जा रही है। करवाचौथ की तैयारियों के बीच सजे-धजे बाजारों में महिलाएं उत्साह से भरी नजर आ रही हैं जिससे बाजारों में त्योहार का रंग और भी गहरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

करवाचौथ का इंतजार हर वर्ष रहता है। इस त्योहार पर खरीदारी के लिए महिलाएं उत्साहित रहती हैं। साड़ियों की बिक्री बढ़ी है। लोग सूट और दुपट्टे सिलाई के लिए दे रहे हैं।

- निशू यादव
------------------------

करवाचौथ के कुछ ही दिन ही शेष हैं। बाजार में साड़ियों की बिक्री बढ़ी हुई है। इस बार बाजार में रौनक छाई हुई है। अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। कम समय में साड़ियों की बिक्री बढ़ जाती है।
- रचित शेखर, कपड़ा व्यापारी खपरैल बाजार
-------------------------
त्योहार से पूर्व सिलाई की दुकानों पर भी बढ़ा काम

त्योहार को लेकर बाजारों के अलावा सिलाई कारीगरों की भी व्यस्तता बढ़ गई है। पिछले कई दिन से बाजारों में भीड़ बनी हुई है। शहर के कई बुटीक और लेडीज टेलर ने काम बढ़ जाने के कारण सिलाई की दरें भी बढ़ा दी हैं। पहले जहां सलवार-सूट की सिलाई 450 रुपये में होती थी, वहीं अब 550 रुपये ले रहे हैं। हैवी फॉल व गोटा पट्टी सूट की सिलाई 1500 रुपये तक में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed