फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Marketing Hub remained mere showpieces

मार्केटिंग हब महज शोपीस बन कर रह गए

Thu, 04 Feb 2016 07:22 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 04 Feb 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
Marketing Hub remained mere showpieces
सरकार ने किसानों को कृषि उपज की बिक्री के लिए गांवों में उप मंडी स्थल की तर्ज पर लाखों की लागत से एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब (एएमएच) का निर्माण कराया। ताकि किसानों को उपज बेचने के लिए दूर न जाना पड़े और उचित मूल्य भी मिल सके, लेकिन हालात इसके उलट हैं। ज्यादातर मार्केटिंग हब निष्प्रयोज्य पड़े हैं। कुछ में रैन बसेरा बना है, तो कहीं लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में छह मंडियों लखीमपुर, मैगलगंज, मोहम्मदी, गोला, तिकुनिया और पलिया स्थापित हैैं, जिनके क्षेत्र के 68 गांवों में एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब बनाए गए हैं। कुछ एएमएच में टिन शेड से आच्छादित चबूतरे के साथ ही आठ कमरे बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक पर लागत करीब 23 लाख रुपये आई है। वहीं बगैर कमरे के टिन शेड वाले चबूतरे भी बनाए गए हैैं, जिनके निर्माण पर 16 लाख रुपये खर्च हुए हैं। लखीमपुर मंडी के क्षेत्र में 16 एएमएच स्थापित हैैं। इनमें से एक धौरहरा एएमएच का अमर उजाला टीम ने जायजा लिया, तो सभी कमरे बंद मिले। चबूतरे के आधे हिस्से पर तंबू लगाकर रैन बसेरा बनाया गया हैै। किसानों के लिहाज से कोई गतिविधियां संचालित होती नहीं मिली। खास यह हैै कि धौरहरा स्थित एएमएच का निर्माण होने के बाद इसका हस्तांतरण 27 जनवरी 2015 को हो गया था, जिसके बाद एक साल बीत गया। फिर भी किसानों के लिए इसका प्रयोग शुरू नहीं किया जा सका है। वहीं मैगलगंज मंडी समिति के एएमएच मितौली का हाल भी कुछ ऐसा ही मिला, जहां बनाए गए चबूतरे पर कुछ दुकानदारों ने अपना कब्जा जमा लिया है। किसानों के लिए वहां पर न कोई सुविधाएं हैं और न ही कोई व्यवस्थाएं।
विज्ञापन


किसानों के लिए गांवों में एएमएच स्थापित किए गए हैैं, जहां किसानों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई गई है। धौरहरा में दुकानों के एलाटमेंट कर दिए गए हैं। जल्द ही वहां पर किसानों को उपज की बिक्री के लिए सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

-उमेश यादव, मंडी सचिव, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed