फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Market remained closed in Mailani against railway notice

Lakhimpur Kheri News: रेलवे के नोटिस के खिलाफ मैलानी में बंद रहा बाजार

Thu, 06 Apr 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Market remained closed in Mailani against railway notice
मैलानी में जुलूस में शामिल महिलाएं
- लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर निकाला जुलूस
विज्ञापन

- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैलानी। रेलवे की ओर से बाजार में दुकानों पर चस्पा किए गए नोटिसों के विरोध और दुकान/घर से बेदखल होने के डर से व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद रखकर हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसओ को दिया गया।
नोटिसों के विरोध में व्यापारियों के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल महिलाएं, युवतियां और बच्चे हाथों में ‘योगी जी न्याय करो, हमें बेघर न कर’, ‘75 साल पहले शरणार्थी बनकर आए, हमें बेघर न करो’ जैसे स्लोगन लिखीं तख्तियां हाथों में लिए नारेबाजी कर रहे थे। ज्ञापन में कहा गया है कि शरणार्थियों के पूर्वज भारत-पाक विभाजन के समय आए थे, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकार ने बसाया था। कुछ के पूर्वज पहले से ही 70-80 वर्ष पूर्व बसे थे। उस समय मैलानी ग्राम पंचायत थी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि गाटा संख्या 638, 651, 652, 653 पर पहले से ही आबादी थी। वर्तमान में नगर पंचायत की आबादी है। करीब चौंसठ वर्षों से बिजली और नगर पंचायत बनने के बाद से पेयजल कनेक्शन और इसी भूमि पर गुरुद्वारा भी बना है। इस भूमि पर सात पीएम आवास बने हैं। पिछले पचास साल से लोग व्यापार करते आ रहे हैं। वाणिज्य कर विभाग में भी वह लोग पंजीकृत हैं। इसे देखते हुए 70-80 वर्षों से बसी आबादी को रेलवे और यूपी सरकार द्वारा उजाड़ने अथवा विस्थापित करने जैसी कोई कार्रवाई न करने की गुहार लगाई गई है। जुलूस में निवर्तमान चेयरमैन सत्यवती, पूर्व चेयरमैन अनीता यादव, अशोक अरोड़ा, नीरज वाजपेई, नरेश यादव, अमित अरोरा, गोपाल सिंघल, मनोज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि शामिल रहे।

मैलानी में जुलूस में शामिल महिलाएं

मैलानी में जुलूस में शामिल महिलाएं

मैलानी में जुलूस में शामिल महिलाएं

मैलानी में जुलूस में शामिल महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed