फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   market

टूटी कोरोना की मार..पिछली धनतेरस से ज्यादा कारोबार

Fri, 13 Nov 2020 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
market
दिवाली के लिए दुकान पर रखे सोने चांदी के गणेश लक्ष्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार धनतेरस पर चमक उठे। देर शाम तक लोगों ने इतनी खरीदारी की कि पिछले वर्ष का रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछले वर्ष धनतेरस पर जहां 50 करोड़ का कारोबार हुआ था, वहीं इस बार 80 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान व्यापार जगत से जुड़े लोग लगा रहे हैं। कारण साफ है कि होली के बाद कोरोना संक्रमण फैलने से लोगों ने बाजार में आना जाना कम कर दिया था लेकिन नवरात्र से बाजार में रौनक लौटने लगी। धनतेरस पर गुरुवार को सुबह से ही सराफा, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, फर्नीचर की दुकानों से लेकर दो व चार पहिया वाहनों के शो रूम पर खरीदारों की भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर्व की शुरूआत धनतेरस से होती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करना समृद्धिकारी होता है। इसलिए इस दिन को लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। धनतेरस के शुभ संयोग पर लोगों ने घर से निकलकर जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार झूम उठा। फिलहाल धनतेरस को लेकर लोगों में असमंजस बना रहा। ऐेसे गुरुवार के साथ शुक्रवार को भी लोग खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन

बर्तन बाजार में देर रात तक रही रौनक
धनतेरस पर लोग बर्तन जरूर खरीदते हैं। इसको लेकर गुरुवार को सुबह से ही बर्तन की दुकानों पर खरीदार पहुंचने लगे थे। बर्तन खरीदने का सिलसिला रात तक चलता रहा। इससे देर रात तक मेन रोड से लेकर बर्तन बाजार रौनक छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिके चांदी के सिक्के और आभूषण
धनतेरस की शुभ घड़ी पर सराफा की दुकानों पर खूब भीड़ रही। किसी ने चांदी का सिक्का खरीदा तो किसी ने सोने का। आभूषणों में लोगों ने हार, ब्रेसलेट व चेन खरीदी। दिवाली पर पूजन के लिए गणेश लक्ष्मी वाला सिक्का एवं सोने व चांदी की मूर्तियां भी खरीदी। कोरोना काल में जिले का सराफा काराबोर पिछले साल की तुलना में दो करोड़ अधिक होने का अनुमान है। सराफा कारोबारी बताते हैं कि सोने, चांदी की बढ़ी कीमतों के कारण कारोबार का आंकड़ा अधिक है।
मोबाइल की भी बिक्री हुई खूब
धनतेरस के शुभ संयोग पर लोगों ने मोबाइल की भी खरीदारी की। इसको लेकर मोबाइल की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से मोबाइल खरीदे। फिलहाल मोबाइल का कारोबार पिछले साल की तुलना में इस बार हल्का रहा। गुरुवार को जिले भर का मोबाइल कारोबार करीब छह करोड़ रहा।
........
कारोबार (करोड़ में ) - 2019 - 2020
बर्तन 10 12
सराफा 05 07
दो पहिया 12 20
चार पहिया 13 30
मोबाइल 07 06
कपड़ा, इलेक्ट्रानिक एवं अन्य 03 05
.....
चांदी का सिक्का पुराना 850 से 900 रुपये
गणेश लक्ष्मी वाला सिक्का 700 से शुरुआत
गणेश लक्ष्मी की मूर्ति (चांदी 100 प्रतिशत)- 5000 रुपये
सोने की मूर्ति ( सोना 100 प्रतिशत) - 24000 से शुरुआत
...
सोने का भाव धनतेरस के दिन
2019 - 38580
2020 - 49880
.......
धनतेरस पर बाजार में रौनक रही। पिछले साल करीब पांच करोड़ का कारोबार रहा था। इस बार यह करीब सात करोड़ का रहा है। इसका कारण सोने चांदी की बढ़ी कीमतें हैं।
- राकेश गुप्ता अध्यक्ष इंडियन बुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन
......
कोरोना काल में धनतेरस मोबाइल कारोबार को संजीवनी दे गया है। पिछले साल से इस बार कारोबार हल्का जरूर है। मगर, पिछले दिनों से खरीदार निकलने लगे हैं।
- पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष मोबाइल यूनियन
--
खूब बिकीं मां लक्ष्मी, श्रीगणेश की मूर्तियां
गोला गोकर्णनाथ। धनतेरस पर नगर का बाजार देर रात तक गुलजार रहा। नगर के सदर चौराहा, शिवम चौराहा, विकास चौराहा, आंबेडकर चौराहा और प्रमुख रोड के किनारे दुकानदारों ने मां लक्ष्मी और श्री गणेश की मूर्तियों की दुकानें सजा रखी हैं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।
ममरी। धनतेरस के मौके पर कस्बा ममरी, महेशपुर, अजान, रोशननगर, अहमदनगर, घरथनिया आदि स्थानों पर लगी बर्तन, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों, बिजली झालरों, मिट्टी के दीयों, खील चूरा की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ बनी रही। किराना, ज्वेलरी की दुकानों, चक्की कारखानों पर भी लोगों की भीड़ बनी रही। शाम के वक्त लोगों में अपने घरों में धनवंतरि महाराज और लक्ष्मी जी का विधि-विधान से पूजन किया।
अमीरनगर। कस्बे में धनतेरस पर बाजार में रौनक दिखाई पड़ी। लोगों ने चांदी के सिक्के, गणेश लक्ष्मी, दीया, फुलझड़ी, मोमबत्तियां आदि की दुकानों से खरीदारी की। फिर भी दुकानदारों का कहना था कि पिछले वर्ष से इस बार बिक्री हल्की रही है।

--
आज भी खरीदारी करना रहेगा शुभ
लखीमपुर खीरी। हिंदू त्योहार मनाने में तिथियों का विशेष महत्व है। इस बार तिथियों के कारण धनतेरस भी दो दिन का हो गया है। पंडित अजय शुक्ला का कहना है कि गुरुवार की शाम 6 बजकर 32 मिनट से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हुई है। जो शुक्रवार दोपहर बाद तक रहेगी। इसलिए तिथि को देखते हुए धनतेरस दो दिन मनाई जाएगी। हालांकि सायंकालीन पर्व होने के कारण धनतेरस का विशेष महत्व गुरुवार को है। मगर, शुक्रवार को भी खरीदारी करना शुभ रहेगा। यम के लिए दीपक 13 नवंबर को 5 बजकर 25 मिनट के बाद रखना ही शुभ है। संवाद

धनतेरस पर बर्तन खरीदती महिलाएं। संवाद

धनतेरस पर बर्तन खरीदती महिलाएं। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

सराफा दुकान पर खरीदारी करते लोग

सराफा दुकान पर खरीदारी करते लोग- फोटो : LAKHIMPUR

 

गोला के बर्तन बाजार में लगी भीड़।

गोला के बर्तन बाजार में लगी भीड़।- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed