फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   market

पुष्य नक्षत्र में चमका बाजार..जमकर हुई खरीदारी

Sat, 07 Nov 2020 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
market
पुष्यनक्षत्र के शुभ संयोग में आभूषण खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पुष्य नक्षत्र के विशेष शुभ संयोग में शनिवार को पूरे दिन बाजार गुलजार रहा। लोगों ने सुख समृद्धि की कामना को लेकर जमकर खरीदारी की। इससे बाजार में दिन भर भीड़भाड़ रही। कपड़ा बाजार हो या फिर सराफा बाजार, हर जगह भीड़भाड़ बनी रही। किसी ने इस शुभ घड़ी में शादी के लिए शेरवानी खरीदी तो किसी ने साड़ियां। दो और चार पहिया वाहनों के शोरूम से लेकर सोने चांदी के आभूषण खरीदने के लिए सराफा बाजार में भी लोग उमड़े। अनलॉक में पहली बार बाजार में उमड़ी भीड़ को लेकर दुकानदार से लेकर शोरूम मालिक गदगद दिखे।
विज्ञापन

शनिवार का दिन बाजार के लिए काफी बेहतर रहा। त्योहारी सीजन होने के बावजूद अनलॉक में दुकानों से भीड़ नदारद थी। ऐसे में शनिवार और रविवार को पुष्य नक्षत्र को लेकर बन रहे शुभ संयोग को लेकर व्यापारी वर्ग कारोबार को लेकर बेहद उत्साहित था। दुकानदारों को इन दो दिनों में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद थी। हुआ भी ऐसा, शनिवार को बाजार का सन्नाटा टूट गया। दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़नी लगी। किसी ने शादी के लिए शेरवानी खरीदी तो किसी ने साड़ियां और बच्चों के कपड़े। उधर सराफा की दुकानों पर पहुंचकर लोगों ने दिवाली पूजन के लिए अभी से चांदी के सिक्के, गणेश लक्ष्मी की मूर्ति आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

......
जिले में डेढ़ सौ वाहन बिके
वैसे तो लोग शनिवार को वाहन खरीदने से परहेज करते हैं, लेकिन शनिवार को विशेष शुभ संयोग बनने पर लोगों ने दो और चार पहिया वाहन खरीदे। शनिवार को जिले भर में करीब 100 दो पहिया और करीब 50 चार पहिया, जिसमें कार एवं ट्रैक्टर आदि शामिल रहे की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
अन्य दिनों से शनिवार को दिन ऑटो सेक्टर के लिए बेहतर रहा। हालांकि लोग शनिवार को वाहन लेने से बचते हैं। मगर, पुष्य नक्षत्र में लोगों ने दो और चार पहिया वाहन लेने में गुरेज नहीं किया। शनिवार का दिन कारोबारी दृष्टि से अच्छा रहा।
-देशदीपक अग्रवाल, मूसाराम ऑटो सेल्स
........
अनलॉक में पहली बार दुकान पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। शनिवार को लोगों ने शुभ घड़ी में सहालग को लेकर शेरवानी और साड़ियों आदि की खरीदारी की। पुष्य नक्षत्र व्यापार को लेकर बेहद शुभ रहा।

-मुकेश जायसवाल, कपड़ा व्यापारी
.........
रोज की अपेक्षा शनिवार का दिन व्यापार की दृष्टि से ज्यादा अच्छा रहा। पुष्य नक्षत्र में खरीदारी को लेकर लोग उत्साहित दिखे। कुछ तो शनिवार को खरीदारी के लिए शुक्रवार को ही ज्वैलरी बुक करा गए थे।
-विमलेश भदौरिया लाला काशीनाथ ज्वैलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed