{"_id":"61db2f58bf3bea5ab32f5e16","slug":"many-times-the-sun-shone-through-the-clouds-it-rained-in-the-afternoon-lakhimpur-news-bly4720452176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों की ओट से कई बार सूरज चमके, दोपहर बाद बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों की ओट से कई बार सूरज चमके, दोपहर बाद बारिश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहे। लेकिन बीच-बीच में बादलों की ओट से निकलकर सूरज भी चमकता रहा। सुबह से बादल छाए रहे और हवा भी चली। इससे ठंड काफी बढ़ गई। दोपहर बाद रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुककर शाम तक बारिश होती रही। इधर, बारिश के चलते दिहाड़ी मजदूरों व ठेला चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।
बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है, जिससे पैदल राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं निर्माण कार्यों पर ब्रेक लग गया। शहर में मजदूरी की तलाश में आने वाले मजदूरों को दूसरे दिन भी खाली बैठना पड़ा। ठेला चलाने वालों को भी मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। विभिन्न स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। मंगलवार से बादल छटेंगे, लेकिन कोहरा पड़ सकता है।
बारिश से जलभराव, लाही की फसल को तेज हवा से नुकसान
पलियाकलां। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश रविवार को सुबह तेज हवाओं के साथ दोपहर तक होती रही। हालांकि दोपहर बाद बारिश तो नहीं हुई, लेकिन मौसम अदला-बदली का खेल पूरे दिन चलता रहा। तेज हवाओं के चलने से सबसे ज्यादा लाही की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं बारिश से शहर के चमन चौराहा से मछली मंडी जाने वाली रोड, इकरामनगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे निकलने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण ठंड से रविवार को पूरे दिन लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
ममरी : बारिश और हवा से खेतों में खड़ी लाही को नुकसान
ममरी। लगातार बारिश व तेज हवा से खेतों में खड़ी लाही की अगेती फसल गिर जाने से काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही पिछैती गेहूं की फसल भी प्रभावित हुई है। किसान नोखे लाल वर्मा, जसवंत सिंह, रामकुमार वर्मा, विक्रम वर्मा ने बताया कि बरसात में लाही की अगैती फसल का फूल झड़ जाने से नुकसान पहुंचा है।
मोहम्मदी। बारिश से सर्दी बढ़ गई है। बारिश से सरसों की फसल का नुकसान हुआ है। आलू के खेतों में पानी भरने से आलू की खोदाई नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों को आलू सड़ने का डर सता रहा है। खजुहा के किसान अमित कुमार कहते हैं कि गेहूं की फसल के लिए बारिश लाभकारी साबित हो रही है।