फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many reservoirs of the district including the city buzzing with guest birds

मेहमान पक्षियों से गुलजार हुए नगरिया समेत जिले के कई जलाशय

Wed, 17 Nov 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Many reservoirs of the district including the city buzzing with guest birds
कलरव करते पक्षी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नगरिया झील और झादीताल में कलरव करते रंग-बिरंगे परिंदों की चहचहाहट ने बढ़ाई रौनक
विज्ञापन

सर्दियों की दस्तक के साथ ही ठंडे देशों से हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर पक्षी यहां पहुंचे
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी का झादीताल और बफरजोन मैलानी रेंज की महुरेना बीट जंगल से सटी नगरिया झील इन दिनों मेहमान पक्षियों के कलरव से गुलजार होने लगी है। सर्दियों की दस्तक के साथ ही ठंडे देशों से हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर मेहमान पक्षी यहां आ गए हैं।
सर्दियों की शुरुआत होते ही ठंडे देशों से आए प्रवासी पक्षियों ने किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल और बांकेगंज कस्बा के निकट जंगल से सटी नगरिया झील (धनुहा ताल) को अपना नया बसेरा बना लिया है। वन विभाग ने इन मेहमानों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। वन कर्मियों की टीम गठित कर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में झादीताल और नगरिया झील चार महीने तक रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों से गुलजार रहते हैं। ये परिंदे जलाशयों के चारों तरफ लगे घने पेड़ों पर अपने घोंसले बनाकर प्रजनन करते हैं और अंडे देते हैं। जाड़ा खत्म होने तक इनके चूजे उड़ने लायक हो जाते हैं। तब यह प्रवासी पक्षी झुंड में अपने वतन लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर संजय पाठक का कहना है कि झादीताली और नगरिया झील समेत जंगल के अन्य जलाशयों में ठंडे देशों से प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। वन कर्मियों की टीम उन जलाशयों की बराबर निगरानी कर रही है, जहां प्रवासी पक्षी आते हैं। सभी जलाशयों के लिए वन कर्मियों की दो टीमें गठित की गई हैं, जो बारी-बारी से चौबीस घंटे निगरानी करेंगी। (संवाद)

झादीताल और नगरिया झील में आते हैं यह प्रवासी परिंदे
किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल और नगरिया झील में मुख्य रूप से यूरोप, मध्य एशिया, पूर्वी साइबेरिया, चीन, लद्दाख और तिब्बत से खूबसूरत पक्षी आते हैं। इसमें स्पॉट विल्ड डक, रेड क्रस्टेड पोचर्ड, ग्रे लंग जूस, बार हेडेड गूस, टस्टेड डक, कामन टील, पिन टील, ब्राहमानी डक, कूट मूर हेन, अबलक गुर्चिया बत्तख, टिमटिमा चौबहा, गार्ड वाल, नीलसर बत्तख, सरपट्टी सवन, लालसर ब्लैक नेक स्टार्क, व्हाइट आईबिस, सुर्खाब, पिआसन बत्तख, छोटी मुर्गाबी, ग्रीव एमरल डब आदि समेत करीब 65 प्रजातियों के दुर्लभ रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षी हजारों की संख्या में हर साल यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed