फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many farms burnt cane falling power line

बिजली लाइन गिरने से कई खेतों का गन्ना जला

Sun, 10 Jan 2016 06:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 10 Jan 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
Many farms burnt cane falling power line
शहर से सटे छाउछ में बिजली लाइन टूटकर गिरने से कई किसानों के खेतों का गन्ना जल गया। जिससे किसानों का करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है। छाउछ निवासी राकेश, आकाश, राजकिशोर, वीरू आदि ने बताया कि उनके खेतों में गन्ने की फसल लगी हुई थी।
विज्ञापन

 जिसके ऊपर से 440 वोल्ट की बिजली लाइन निकली हुई है। बिजली लाइन टूटकर गिरने से राकेश और आकाश का चार बीघे में लगा करीब दो लाख रुपये का गन्ना जल गया। जबकि राजकिशोर और वीरू का तीन बीघा गन्ना जल गया, जिससे डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने कहा कि यह क्षति बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। इसलिए विभाग को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम जम्हौरा निवासी दो किसानों का चार एकड़ गन्ना जलकर राख हो गया, आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। जम्हौरा निवासी अरविंद और सुनील दोनों सगे भाई हैं। दोनों के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे देखते ही देखते सारा गन्ना जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को फैलने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed