{"_id":"579643434f1c1b8a0221e1c5","slug":"many-came-to-support-the-department-of-panchayat-raj-parishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत राज परिषद के समर्थन में आए कई विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत राज परिषद के समर्थन में आए कई विभाग
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन
ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से मुक्त होने के लिए संघर्ष कर रहे पंचायत राज सेवा परिषद को अन्य विभागों ने समर्थन दिया है, जिससे संगठन की ताकत में इजाफा हुआ है। समर्थन देने वाले विभागों में कृषि, मत्स्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, आपूर्ति, लघु सिंचाई विभाग और जल निगम शामिल हैं, जिसके बाद जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है।
डीपीआरओ कार्यालय में पंचायत राज सेवा परिषद की बैठक हुई, जिसमें अन्य विभागों के कर्मचारी/अधिकारी शामिल हुए। संगठन पदाधिकारियों ने ग्राम्य विकास विभाग के खिलाफ खंड स्तरीय विकास प्रशासन के नाम पर प्रशासनिक ढांचे को नष्ट करने का आरोप लगाया है। बैठक में जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया, जिसमें एडीओ पंचायत वाचस्पति झा को अध्यक्ष और ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक श्रीवास्तव को मंत्री बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रामदीन भास्कर, नंदलाल प्रसाद, संजय सिंह, शांती वर्मा, राजेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, वीएन त्रिपाठी, उस्मान अली, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार बिजुआ, रामू अवस्थी को संगठन मंत्री, भजन लाल को प्रचार मंत्री, प्रभू दयाल को ऑडीटर मनोनीत किया गया है। इसके बाद समन्वय समित ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। अध्यक्ष वाचस्पति झा ने कहा है कि प्रदेश स्तर पर गठित समन्वय समिति की मांगों पर विचार न करने पर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन का निर्णय किया जाएगा।