{"_id":"6643e2d79e695f465d0e4804","slug":"many-bjp-mlas-tried-to-get-first-class-pass-for-their-booths-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-119959-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अपने बूथों को फर्स्ट क्लास पास कराने में फेर हुए कई भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अपने बूथों को फर्स्ट क्लास पास कराने में फेर हुए कई भाजपा विधायक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर सोमवार काे हुए मतदान में जनता की कोशिश से भले ही मतदान के रिकॉर्ड टूट गए हों, लेकिन जनप्रतिनिधि अपने बूथों पर मतदान कराने में फेल साबित हुए। जिले के कई भाजपा विधायक अपने बूथों को 60 प्रतिशत अंक दिलाने में असफल रहे हैं। पलिया, गोला समेत तीन विधायकों के बूथों की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय रही। इनके बूथों पर महज 40 प्रतिशत पोलिंग हुई है। यही हाल नगर पालिका के अध्यक्षों का रहा। ये माननीय अपने बूथों पर 50 प्रतिशत से कम ही वोट डलवा सके। जनप्रतिनिधियों के बूथों पर जिस तरह से कम मतदान हुआ है, उससे यही माना जा रहा है कि जिले का वोट प्रतिशत बढ़वाने में माननीयों ने कोई विशेष रुचि नहीं ली है। संवाद
पालिकाध्यक्षों के बूथों का हाल
गोला के नगर पालिका चेयरमैन एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कृषक समाज इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 206 पर मतदान किया। इस बूथ पर कुल मतदाता 1148 मतदाता थे, लेकिन इसमें से 590 मतदाता ही वोट करने पहुंचे। 51 प्रतिशत ही मत पड़े। मोहम्मदी नगर पालिका के अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने मतदान केंद्र पीडी इंटर कालेज के बूथ संख्या 99 पर मतदान किया। यहां कुल 1332 मतदाता थे। जिसमें से 658 मत पड़े। पलिया नगर पालिका के अध्यक्ष केबी गुप्ता ने केन सोसाइटी में बने 110 नंबर बूथ पर मतदान किया। यहां देर शाम तक मात्र 46.87 प्रतिशत ही वोट पड़ सके। कुल 1297 मत थे। जिसमें से 608 लोग ही बूथ पर मतदान करने पहुंचे।
जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के बूथों का हाल
जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव ने प्राथमिक विद्यालय लल्हौआ के बूथ संख्या 151 पर मतदान किया। यहां पर 1063 मतदाता थे। 562 पुरुष व 501 महिला।। यहां पर कुल 710 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 415 पुरुष व 295 महिला मतदाता शामिल हैं।इनके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. नरेन्द्र सिंह ने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 150 पर मतदान किया। इस बूथ पर 862 मतदाता थे। 462 पुरुष व 400 महिलाएं। यहां पर कुल 581 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 333 पुरुष व 248 महिलाओं ने मतदान किया है। पलिया में रहने वाले भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के बूथ पर 70 प्रतिशत से अधिक मत पड़े हैं। इनका मोहल्ला किसान प्रथम का नगर पालिका में बूथ नंबर 113 था।
विज्ञापन
पलिया विधायक के बूथ पर 35 प्रतिशत ही मतदान हुआ
पलिया विधायक रोमी साहनी का घर गोला क्षेत्र में है। इसलिए उन्होंने गोला क्षेत्र के मतदान केंद्र पब्लिक इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 213 में अपना वोट डाला। इस बूथ पर कुल मतदाता 1262 मतदाता थे लेकिन इसमें से 450 वोट ही पड़े। कुल प्रतिशत 35 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
गोला विधायक के बूथ पर 40 प्रतिशत मतदान हुआ
गोला विधायक अमन गिरि ने बूथ संख्या 196, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज गोला में अपना वोट डाला। इस बूथ पर कुल कुल मतदाता 1222 मतदाता थे, इसमें से 492 मतदाताओं ने वोट डाले। कुल प्रतिशत 40 प्रतिशत ही मतदान हुआ है।
मोहम्मदी विधायक के बूथ पर 1143 में से 648 मत पड़े
मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने गांव राजापुर बेनी के मतदान संख्या 57 पर मतदान किया। इस बूथ पर कुल 1143 मतदाता थे, जिसमें से 648 मत पड़े। यहां 56.69 प्रतिशत वोट पड़े।
धौरहरा विधायक के बूथ पर 44.2 प्रतिशत मतदान
धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी का राम वाटिका धाम के बूथ संख्या 115 पर वोट है। इस बूथ पर कुल मतदाता 1040 थे, जिसमें से 459 मतदाताओं ने ही वोट डाले हैं। 44.2 प्रतिशत मतदान हुआ ह्रै।
कस्ता विधायक के बूथ पर 1163 में से 715 मत पड़े
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 300 पर मतदान किया। इस बूथ पर 1163 मतदाता थे। जिनमें 618 पुरुष व 545 महिलाएं मतदाता थे। यहां पर कुल 715 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 395 पुरुष व 320 महिलाएं शामिल रहे। वहीं, इसी बूथ पर पूर्व राज्यसभा सांसद/भाजपा प्रवक्ता जुगुल किशोर ने भी मतदान किया था। यहां 61.47 प्रतिशत वोट पड़े।
निघासन विधायक के बूथ पर 66.35 प्रतिशत वोटिंग
निघासन विधायक शशांक वर्मा ने अपने पैतृक गांव कस्ता विधानसभा के ओदरहा गांव के प्राथमिक विद्यालय नगरा मतदान केंद्र के बूथ संख्या 99 पर मतदान किया। इस बूथ पर 868 मतदाता थे। जिनमें 470 पुरुष और 398 महिलाएं। यहां कुल 576 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 338 पुरुष व 238 महिलाएं शामिल हैं।
प्रत्याशियों के बूथों की स्थिति
सांसद रेखा के बूथ पर 67.51 प्रतिशत मतदान
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद एवं धौरहरा सीट की प्रत्याशी रेखा अरुण वर्मा का मकसूदपुर मतदान केंद्र पर वोट था। विधानसभा मोहम्मदी अंतर्गत ग्राम पंचायत मकसूदपुर में 67.51 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार की प्रयोग किया है। रेखा अरुण वर्मा ने सपरिवार इसी मतदान केंद्र पर वोट डाला। मकसूदपुर में बूथ संख्या 328 में 1168 मतदाता हैं, जिनमें से 768 मतदाताओं ने वोट डाले।
सांसद टेनी के बूथ पर 76.58 प्रतिशत मतदान
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं खीरी से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी का गांव निघासन तहसील के ग्राम बनबीरपुर में है। टेनी ने अपने गांव के मतदान केंद्र के बूथ संख्या-202 पर परिवार के साथ मतदान किया। इस मतदान केंद्र पर कुल 3270 वोटर थे। जिसमें से 2508 मत पड़े। 76.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।
बसपा प्रत्याशी के बूथ पर 75 प्रतिशत मतदान हुआ
धौरहरा लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार श्यामकिशोर अवस्थी ने मोहम्मदी विधानसभा के सदरपुर मतदान केंद्र के बूथ संख्या 340 पर मतदान किया। इस बूथ पर कुल 710 मतदाताओं में से 537 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ।
-- -- -- -- -दोनों सीटों का विधानसभावार कुल मतदान
खीरी सीट पर कुल मतदान 64.73
खीरी-विधानसभा वार मतदान प्रतिशत में
विधानसभा 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे 6 बजे
पलिया- 13.5 28.39 41.94 51.92 61.05 63
निघासन- 11.25 32.26 46.28 57.36 66.4 68.31
गोला- 12.02 28.39 41.78 51.4 59.73 61.2
श्रीनगर- 13.86 31.74 47.42 59.38 68.13 69.89
लखीमपुर- 10.79 26.15 40.26 50.73 59.88 62.21
-- -- --
धौरहरा सीट पर कुल मतदान-64.45 प्रतिशत
लोकसभा धौरहरा-विधानसभा वार मतदान प्रतिशत में
विधानसभा 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे 6 बजे तक
धौरहरा- 13.6 29.3 41.5 53.16 61.65 62.52
कस्ता- 14 29.85 44.72 55.72 64.2 65.85
मोहम्मदी- 14.75 30.51 44 54.55 64.04 66.4
महोली- 13.95 28.87 41.63 51.71 60.2 61.42
हरगांव- 13.47 30.75 44.8 55.6 63.98 65.32