फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man saved in tiger attack

बाघ के हमले में बाल-बाल बचा ग्रामीण

Thu, 01 Oct 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
man saved in tiger attack
जमुनहां में कांबिंग कर बाघ करते वनकर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत देख कर लौट रहे जमुनहा फार्म निवासी सरदार इंद्रजीत सिंह बाघ के हमले में बाल बाल बच गए। झाला वासियों के शोर मचाने पर बाघ कठिना नदी की झाड़ी में चला गया। बाघ के मौजूद होने, पगचिह्न मिलने की पुष्टि मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने भी की।
विज्ञापन

जमुनहा फार्म निवासी सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह वह खेत देख कर लौट रहे थे, इसी बीच गन्ने के खेत में मौजूद बाघ उनके सामने आ गया, जिसे सामने देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर प्रधान लखविंदर सिंह तमाम ग्रामीणों को साथ लेकर वहां पहुंच गए, जिनके शोर मचाने पर बाघ गन्ने के खेत में घुसकर कठिना नदी की झाड़ी में चला गया। सूचना पर वनकर्मियों की टीम, एसटीपीएफ जवानों के साथ पहुंचे फॉरेस्टर जगदीश वर्मा ने बताया कि चकरोड पर बाघ के पगचिह्न बने मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ कठिना नदी की झाड़ी या फिर खेत में मौजूद है। वनकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ खेतों के आसपास काफी देर पेट्रोलिंग की। वन कर्मियों ने फार्म स्वामी और ग्रामीणों को खेतों में समूह बनाकर, हांका लगाते हुए जाने, सतर्क रहने, बाघ का घेराव न करने, आग का प्रबंध रखने की सलाह दी। जगदीश वर्मा ने बताया कि बाघ की निगरानी में टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed