फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man killed his younger brother on Diwali in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में दिवाली पर युवक की हत्या, शराब के लिए बड़े भाई ने हंसिया से काट डाली गर्दन

Tue, 21 Oct 2025 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 02:49 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिवाली पर एक युवक ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद वह भाग गया। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
man killed his younger brother on Diwali in Lakhimpur Kheri
सतीश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो युवक ने अपने छोटे भाई पर हंसिया से हमला कर दिया। गर्दन कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिवार में कोहराम मच गया। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उससे हत्यारोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है। रात में एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


कस्ता कस्बा निवासी सतीश (25 वर्ष) की उसके बड़े भाई विजेंद्र उर्फ बंटी ने गर्दन पर धारदार हथियार (हंसिया) मारकर हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई सूरज ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई सतीश गाजियाबाद में रहकर नौकरी करता था। वह एक दिन पहले उसके साथ दिवाली मनाने घर आया था। सोमवार शाम के वक्त परिवार के लोग दिवाली की तैयारी में लगे थे। इसी बीच सतीश से उसके भाई विजेंद्र उर्फ बंटी ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। 
विज्ञापन


हंसिसा से काटी गर्दन 
सूरज के मुताबिक सतीश ने रुपये देने से मना कर दिया तो विजेंद्र घर में रखा हंसिया उठा लाया और सतीश के गर्दन पर मार दिया। गर्दन कटने से सतीश खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सतीश ने दम तोड़ दिया। इस बीच विजेंद्र मौके से भाग गया। रात में एएसपी अमित राय व सीओ जितेंद सिंह परिहार ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed