फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man dies under suspicious circumstances in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, 24 घंटे बाद भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार, गांव में हंगामा

Tue, 17 Jun 2025 02:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 02:42 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन उसकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। 

विज्ञापन
man dies under suspicious circumstances in Lakhimpur kheri
मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के छेदनीपुरवा गांव निवासी निर्मल के शव का 24 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। सोमवार को दोपहर एक बजे निर्मल का शव पोस्टमॉर्टम होने के बाद घर आ गया था, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर हंगामा किया। पुलिस परिजनों को समझाने में लगी रही, लेकिन वह नहीं माने।  मंगलवार को भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। सीओ यादवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी रूबी देवी से बात की। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नहीं माने। वह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। दोपहर साढ़े 12 बजे तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

विज्ञापन


परिजन ने लगाया था हत्या का आरोप
छेदनीपुरवा गांव निवासी ओमकार का 35 वर्षीय पुत्र निर्मल पलिया स्थित एक मसाला कंपनी में काम करता था। पिता ओमकार ने बताया कि रविवार शाम पास का ही एक युवक उनके घर आया और निर्मल से पलिया जूस पीने चलने को कहा। जिस पर पुत्र निर्मल ने काफी मना किया और बहू रूबी देवी ने भी निर्मल को जाने से मना किया। फिर भी उक्त युवक जबरन उनके पुत्र को लेकर चला गया। शाम करीब सात बजे कॉल आया कि बसंतापुर कलां जाने वाले मार्ग पर निर्मल का एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन


जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो निर्मल घायल अवस्था में पड़ा था। एंबुलेंस की मदद से जब उसको पलिया सीएचसी लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के पिता ओमकार व पत्नी रूबी देवी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें पास के ही रहने वाले सचिन नामक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजन आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed