{"_id":"6777a02144becbaf0b03944d","slug":"man-dies-in-stray-animal-attack-in-lakhimpur-kheri-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: छुट्टा गोवंश को रोटी खिलाने के लिए निकला था युवक, उसी ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: छुट्टा गोवंश को रोटी खिलाने के लिए निकला था युवक, उसी ने ले ली जान
Fri, 03 Jan 2025 02:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:00 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में छुट्टा गोवंश को रोटी खिलाने के लिए युवक घर से निकला था, उसी गोवंश ने उसकी जान ले ली। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
साधु सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के ढखौरा गांव में बृहस्पतिवार रात छुट्टा पशु ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान सीतापुर जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि युवक छुट्टा पशु को रोटी खिलाने घर से निकला था।
विज्ञापन
ढखौरा गांव निवासी साधु सिंह (उम्र लगभग 40 वर्ष) पुत्र छविराज सिंह उर्फ सेठ बृहस्पतिवार रात घर में बने भोजन से निकाला गया अग्राशन गाय को खिलाने के लिए घर से बाहर निकले थे। गाय को अग्राशन खिलाते समय घर के पास ही छुट्टा गोवंशीय पशु ने साधु सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आस-पड़ोस मौजूद लोगों ने छुट्टा पशु को भगाया। लेकिन उसके हमले में साधु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साधु सिंह को परिजन उपचार के लिए लेकर सीतापुर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन