{"_id":"5f73810e8ebc3e9bf228c3e0","slug":"man-died-in-suspected-condition-lakhimpur-news-bly42159296","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मजदूर की आजमगढ़ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मजदूर की आजमगढ़ में मौत
विज्ञापन
गुलाब नगर गांव में लगी भीड़।
- फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। मजदूरी करने आजमगढ़ गए गुलाब नगर गांव निवासी मजदूर की वहां संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी है।
मैलानी थाने की बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गुलाब नगर गांव निवासी इरफान का 25 वर्षीय पुत्र वसीम मजदूरी को आजमगढ़ गया था। सोमवार शाम बलरामपुर जिला निवासी ठेकेदार उमेश मिश्रा ने मजदूर के परिवारीजनों को वसीम के जख्मी होने की सूचना मोबाइल फोन से दी। जब तक परिवार वाले आजमगढ़ जाने की तैयारी करते तब तक कुछ ही देर बाद ठेकेदार ने फोन करके बताया कि वसीम की मौत हो गई है। उसने परिवारजनों से कहा कि हम वसीम का शव लेकर गांव आ रहे हैं। मंगलवार सुबह एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा। उसके साथ चालक और एंबुलेंस के स्वामी के अलावा कोई नहीं था। जब घर वालों ने ठेकेदार से इस बावत जानकारी लेनी चाही तो उसने अपना फोन बंद कर दिया। लाश को शव वाहन के बजाए एंबुलेंस से भेजना, ठेकेदार का साथ में न आना और फोन आफ कर देने से घर वालों का ठेकेदार पर संदेह गहरा गया। ठेकेदार और एंबुलेंस चालक की अलग-अलग बातों से भी संदेह पक्का होता चला गया। ठेकेदार ने परिजन को बताया था कि वसीम की मौत आजमगढ़ में फैक्टरी में गिर जाने से हुई है। जबकि एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह शव को गोंडा शहर के मोहल्ला गरीबी पुरवा से लेकर आया है। सवाल यह उठता है कि यदि मजदूर की मौत आजमगढ़ में हुई तो शव गोंडा कैसे पहुंचा। लाश को शव वाहन में भेजने के बजाए एंबुलेंस से क्यों भेजा गया। वह भी बिना मृत्यु प्रमाण-पत्र के। एंबुलेंस चालक ने परिवारजनों को सिर्फ प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर का एक पर्चा दिया। जिसमें मृत्यु का उल्लेख नहीं है। पर्चे में केवल कुछ दवाइयां लिखी हुई हैं। पर्चे में अंकित तारीख में भी हेराफेरी की गई है। मृतक वसीम के पिता इरफान ने अपने मजदूर बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत की है। जिस पर थाना मैलानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुलाब नगर निवासी इरफान ने मजदूर बेटे की आजमगढ़ में मौत होने के बाद उसका शव घर पहुंचने की सूचना दी थी। मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण इरफान ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए शिकायत की है। जिस पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-विद्या शंकर शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना मैलानी