फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man died and his mother was seriously injured when a mud wall of their house collapsed

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत, मां गभीर घायल; 26 फरवरी को होनी थी शादी

Tue, 20 Jan 2026 03:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jan 2026 03:20 PM IST
सार

भीरा थाना क्षेत्र के पकरिया सल्लिहा गांव में मंगलवार सुबह हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। घर की कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। युवक की 26 फरवरी को शादी होनी थी।

विज्ञापन
man died and his mother was seriously injured when a mud wall of their house collapsed
सरजीत का फाइल फोटो, मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के पकरिया सल्लिहा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। एक घर की पुरानी कच्ची दीवार अचानक गिर जाने से मां-बेटा मलबे में दब गए। हादसे में 23 वर्षीय युवक सरजीत की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मीना देवी (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


गांव पकरिया सल्लिहा निवासी सरजीत की शादी आगामी 26 फरवरी को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह मां-बेटे दीवार के पास बैठे थे। उसी दौरान मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही मां-बेटा उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सरजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में एलएलबी छात्र की हत्या: प्रधान समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट, तीन साल से सुलग रही थी रंजिश की चिंगारी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे और बिजुआ चौकी इंचार्ज रमेश सिंह सेंगर बिजुआ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल अजय गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी। हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed