{"_id":"5f849ee28ebc3e9bc424535d","slug":"malani-chairman-s-husband-missing-police-started-search-lakhimpur-news-bly423148994","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी चेयरमैन के पति लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी चेयरमैन के पति लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में मैलानी चेयरमैन से जानकारी करते एसडीएम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। नगर पंचायत चेयरमैन सत्यवती के पति देवेंद्र प्रताप रविवार की शाम से लापता हो गए। तमाम कोशिश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है। सोमवार सुबह इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। घटना की सूचना पाकर एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। डॉग स्क्वाड की टीम भी बुलाई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उनकी तलाश में क्राइम ब्रांच सहित पांच टीमें लगाई गई हैं। एसपी खुद मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
चेयरमैन सत्यवती ने बताया कि पति देवेंद्र प्रताप ने रविवार शाम सहयोगी धीरेंद्र कुमार धीरू को फोन कर घर बुलाया और सवा सात बजे धीरू के साथ बाइक से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकल गए। रात करीब साढ़े नौ बजे तक घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने धीरू के मोबाइल पर कॉल की तो उसने बताया कि वह बाइक से घर लौट रहे थे इसी बीच मुख्य बाजार की मस्जिद के पीछे बाइक रुकवाकर वह उतर गए और पैदल ही घर जाने की बात कर उन्हें वापस कर दिया। कुछ देर तक घर न पहुंचने पर जब देवेंद्र के मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो उनका वह स्विच ऑफ था। उन्होंने धीरू को फिर फोन पर पूरी बात बताई। इस पर धीरू ने सभी साथियों को बताकर संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। रात में ही प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंचे और कई जगह रात को ही खोजबीन की। सूचना पाकर पहुंचे उनके छोटे भाई मुनींद्र प्रताप ने सुबह चार बजे पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सूचना पाकर सीओ रविंद्र वर्मा व एसडीएम अखिलेश यादव भी मौके पर पहुंचे और दोनों ने चेयरमैन सत्यवती से मामले की जानकारी लेकर जल्द खोजने का आश्वासन दिया।
--
नगर पंचायत चेयरमैन सत्यवती के पति देवेंद्र प्रताप को खोजने के लिए एसपी के निर्देश पर पांच टीमें गठित की हैं। जिनमें एक क्राइम ब्रांच, एक टीम प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला और तीन टीमें एसआई के नेतृत्व में उन्हें खोज रही हैं। संभावित ठिकानों पर उन्हें तलाशा जा रहा है लेकिन अब तक सुराग नहीं लगा है। उनके सहयोगी धीरेंद्र प्रताप धीरू के अलावा अन्य कुछ लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
- रविंद्र वर्मा, सीओ
--
चैयरमैन ने किया किसी भी रंजिश से इनकार
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। चेयरमैन सत्यवती ने पति की किसी से भी रंजिश से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि पति हमेशा शाम को साढ़े आठ बजे तक घर वापस आ जाते थे। क्योंकि उस समय उनका एक पसंदीदा टीवी सीरियल आता है, जिसे वह अवश्य देखते थे। उन्होंने बताया उनकी कभी भी किसी से तकरार तक नहीं हुई।
एसबीआई में कैशियर थे देवेंद्र प्रताप
चेयरमैनपति देवेंद्र प्रताप यहां एसबीआई में कैशियर थे और पिछले करीब बीस सालों से यहीं कार्यरत रहे। इस बीच एकाध बार जरूर उनका तबादला अन्यत्र हुआ। यहीं उन्होंने अपना मकान भी बना लिया और दो बार उन्होंने पत्नी सत्यवती को चेयरमैन पद का चुनाव लड़वाया तीसरे प्रयास में इस बार पत्नी चुनाव जीतकर चेयरमैन बनीं। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।
डीएम ने भी लिया संज्ञान
चेयरमैन के पति के लापता होने के मामले को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने ईओ बृजेश कुमार सविता के फोन पर काल कर चेयरमैन सत्यवती से बात कर मामले की जानकारी की।
डॉग स्क्वाड को नहीं मिला कोई सुराग
घटना के खुलासे को लखीमपुर से डॉग स्क्वाड की टीम भी यहां पहुंची। कुत्ता पेलवेल उनके घर से दामोदरपुर मेला मैदान, कालीचरन की गली, मेन मार्केट से मस्जिद से सटी गली से मस्जिद के पीछे पहुंचा और वहां से पलिया बस स्टॉप पर आकर रुक गया। रात करीब नौ बजे मालगोदाम के पास चेयरमैन के पति देवेंद्र के देखे जाने की सूचना पर इसके बाद पेलवेल को खत्म हो चुके रेलवे मालगोदाम के पास पीपल के पेड़ के नीचे ले जाया गया। यहां से पेलवेल मालगोदाम की तरफ होकर रेलवे ट्रैक के किनारे पैनल साइड में कुछ दूर जाकर वापस पेड़ के नीचे आ गया। डॉग स्क्वाड प्रभारी सूर्य प्रकाश ने बताया कि इससे ज्यादा और कोई सुराग नहीं लगा। संवाद

सुराग लगाता कुत्ता पेलवेल। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

चेयरमैनपति देवेंद्र प्रताप- फोटो : LAKHIMPUR