फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Maintaining seen notebooks

उत्तर पुस्तिकाओं का रखरखाव देखा

Tue, 01 Mar 2016 07:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 01 Mar 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
Maintaining seen notebooks
संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक दीपचंद ने मंगलवार को जिले में चल रही बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां राजकीय इंटर कॉलेज में कोठार आदि का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक दीपचंद ने मंगलवार को सुबह जिले का दौरा किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोड़कपुर, अनंतराम इंटर कॉलेज पिपरिया और शहर के अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा शहर के राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का रखरखाव भी देखा। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि उत्तर पुस्तिकाओं के नीचे बोरियां डाल दें जिससे उन पर नमी का असर न हो। इसके बाद वे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय गए। वहां से लखनऊ के लिए वापस रवाना हो गए। मुलाकात में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि मंडल में परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में चल रही हैं। सख्ती के चलते इस बार नकल नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed