फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mailani-Nanpara railway line is fit, trains will run from today after 127 days

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा रेलमार्ग फिट, 127 दिनों बाद आज से दौड़ेंगीं ट्रेनें

Mon, 03 Nov 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mailani-Nanpara railway line is fit, trains will run from today after 127 days
अमर उजाला में  29 अक्तूबर को छपी खबर
मैलानी (खीरी)। रोलिंग ट्रायल के बाद मैलानी-नानपारा हेरिटेज मीटरगेज रेलमार्ग दुरुस्त घोषित कर दिया गया है। 127 दिनों बाद अब इस रेल मार्ग पर मंगलवार से ट्रनें दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी और बारिश के कारण 29 जून को मैलानी-नानपारा रेलमार्ग के भीरा खीरी और पलियाकलां स्टेशनों के बीच रेलपथ के किनारे जलभराव हो गया था। साथ ही पानी रेलपथ के नीचे से रिसने लगा था। रेलवे ने 30 जून को ट्रेनों का आवागमन बंद कर बचाव कार्य शुरू कर रेलपथ की बहाली का काम शुरू किया था। रेलपथ की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद दो जून को रेल अधिकारियों ने एक इंजन से मैलानी से नानपारा तक रेलपथ का ट्रायल किया।
विज्ञापन

ट्रायल सफल होने पर रेलपथ को ट्रेन संचालन के लिए फिट घोषित किया गया। इसके बाद रेलवे कंट्रोलर लखनऊ से स्टेशन अधीक्षक को चार नवंबर से मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर फिर से पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ट्रेनें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, जनसंपर्क विभाग की ओर से पूर्व में जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर दस नवंबर तक ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
अमर उजाला की खबर पर लगी मुहर

मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर चार नवंबर से ट्रेनें दोबारा चलने से अमर उजाला की खबर पर मुहर लग गई है। हमने 29 अक्तूबर के अंक में मैलानी-नानपारा के बीच नवंबर के पहले सप्ताह से ट्रेनें चलने की उम्मीद शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। नवंबर के पहले सप्ताह में ट्रेनें चलना शुरू भी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed