फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mailani-Gorakhpur Express will also stop at Mohibullapur station

Lakhimpur Kheri News: मोहिबुल्लापुर स्टेशन पर भी रुकेगी मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस

Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mailani-Gorakhpur Express will also stop at Mohibullapur station
बांकेगंज/ मैलानी। गोरखपुर मैलानी के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर गोरखपुर के महाप्रबंधक (परिचालन) को पत्र भी भेज दिया गया।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन के बाद लखनऊ मैलानी रेलखंड पर दो जोडी पैसेंजर और एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। एक्सप्रेस ट्रेन मैलानी से गोरखपुर तक जाती थी। लंबी दूरी की ट्रेन होने के कारण इसके ठहराव भी सीमित थे। ऐसे में यह मोहिबुल्लापुर भी नहीं रुकती थी। जबकि लखीमुपर से लेकर सीतापुर तक के लोगों में अधिकतर का आना जाना मोहिबुल्लापुर स्टेशन तक होता था। समस्याओं को देखते हुए लखनऊ के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मांग पर रेलवे बोर्ड ने एक्सप्रेस ट्रेन के मोहिबुल्लापुर स्टेशन पर रुकने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में पत्र जारी कर गोरखपुर के महाप्रबंधक परिचालन को भी भेज दिया है। एनईआर लखनऊ मंडल के सहायक प्रबंधक (वाणिज्य) सुरेश कुमार शंखवार ने बताया कि गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस ट्रेन के मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज की मंजूरी मिल गई है। आने वाले दिनों में मैलानी गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन गोला, लखीमपुर, सीतापुर के अलावा मोहिबुल्लापुर में भी रुकेगी। इससे इस रूट के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed