{"_id":"61d49ee804ce761ba90e9c1b","slug":"mailani-bichhiya-special-train-started-on-6th-lakhimpur-news-bly471520258","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी-बिछिया विशेष ट्रेन का शुभारंभ 6 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी-बिछिया विशेष ट्रेन का शुभारंभ 6 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। मैलानी से बिछिया के बीच प्रस्तावित विशेष ट्रेन का शुभारंभ छह जनवरी को होगा। एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मीटरगेज के मैलानी-बहराइच रेलखंड के मैैलानी से बिछिया के बीच एक ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव छह जनवरी को गोमती नगर लखनऊ में सुबह नौ से साढ़े दस बजे के बीच इस उद्घाटन विशेष गाड़ी को वर्चुअल झंडी दिखाकर मैलानी से बिछिया के बीच प्रस्तावित विशेष गाड़ी का शुभारंभ करेंगे। बताया कि अभी ट्रेन का शुभारंभ होगा। नियमित ट्रेन संचालन और समय सारिणी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विस्टाडोम कोच का भी हो सकता है शुभारंभ
मैलानी। मैलानी से नानपारा के बीच विस्टाडोम कोच के संचालन का भी प्रस्ताव है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो विस्टाडोम कोच अगस्त से यहां खड़े हैं। पता चला है कि रेलमंत्री कोच को हरी झंडी दिखाकर इनके संचालन का शुभारंभ कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विस्टाडोम कोच का भी हो सकता है शुभारंभ
मैलानी। मैलानी से नानपारा के बीच विस्टाडोम कोच के संचालन का भी प्रस्ताव है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो विस्टाडोम कोच अगस्त से यहां खड़े हैं। पता चला है कि रेलमंत्री कोच को हरी झंडी दिखाकर इनके संचालन का शुभारंभ कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन