{"_id":"62bdfd4f47ba971a672e38e7","slug":"mailani-bichhiya-mailani-bahraich-train-timings-changed-lakhimpur-news-bly4899816191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी-बिछिया, मैलानी-बहराइच ट्रेन का समय बदला नेपालगंज रोड-बहराइच पैसेंजर का समय भी बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी-बिछिया, मैलानी-बहराइच ट्रेन का समय बदला नेपालगंज रोड-बहराइच पैसेंजर का समय भी बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। पूर्व में संचालित मैलानी-बिछिया नौ जुलाई और मैलानी-बहराइच पैसेंजर ट्रेन पांच जुलाई से परिवर्तित समय के अनुसार संचालित होंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मीटरगेज खंड पर एसी टूरिस्ट कार युक्त शनिवार और रविवार को संचालित मैलानी-बिछिया अनारक्षित विशेष पैसेंजर नौ जुलाई से मैलानी से सुबह 6.05 बजे छूटकर भीरा से 6.29 बजे, पलिया कलां से 6.54, बेलरायां से 8.25, तिकुनियां से 8.43, मंझरा पूरब से 9.20 छूटकर 10.05 बजे बिछिया पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में बिछिया-मैलानी पैसेंजर बिछिया से 11.30 बजे प्रस्थान कर 12.06 बजे मंझरा पूरब से 12.06, तिकुनियां से 12.41, बेलरायां से 12.56, पलिया कलां से 14.30, भीरा से 15.02 बजे छूटकर 15.30 बजे मैलानी पहुंचेगी।
इसी प्रकार पूर्व में संचालित मैलानी-बहराइच-मैलानी पैसेंजर पांच जुलाई से मैलानी से सुबह साढ़े आठ बजे के बजाय नौ बजे प्रस्थान कर शाम सवा पांच बजे बहराइच पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन छह जुलाई से प्रतिदिन बहराइच से सुबह आठ बजकर बीस मिनट पर प्रस्थान कर शाम पौने पांच बजे मैलानी पहुंचेगी। इसी प्रकार बहराइच-नेपालगंज रोड पैसेंजर पांच जुलाई से प्रतिदिन बहराइच से सुबह साढ़े छह बजे प्रस्थान कर नौ बजकर तीस मिनट पर नेपालगंज रोड पहुंचेगी।
वापसी में नेपालगंज रोड-बहराइच पैसेंजर पांच जुलाई से नेपालगंज रोड से सुबह साढ़े दस बजे प्रस्थान कर दोपहर डेढ़ बजे बहराइच पहुंचेगी। बहराइच-नेपालगंज रोड के बीच संचालित दूसरी पैसेंजर बहराइच से शाम तीन बजे प्रस्थान कर शाम पांच बजकर पचपन मिनट पर नेपालगंज रोड पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन छह जुलाई से नेपालगंज रोड से सुबह छह बजकर बीस मिनट पर प्रस्थान कर नौ बजकर पंद्रह मिनट पर बहराइच पहुंचेगी।