फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahmood from SP, independent Alok Mishra filed nomination

Lakhimpur Kheri News: सपा से महमूद, निर्दलीय आलोक मिश्र ने कराया नामांकन

Mon, 02 Dec 2024 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mahmood from SP, independent Alok Mishra filed nomination
पलियाकलां। नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए सोमवार को सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन खां और निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्र ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन


पलिया नगर पालिका के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर सपा से महमूद हुसैन खां, कांग्रेस से मोईन अहमद जावेदी को प्रत्याशी बनाया गया है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आलोक मिश्रा भी चुनावी मैदान में हैं। सभी दावेदारों ने दो-दो सेटों में नामांकनपत्रों की खरीद की थी।
सोमवार को सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन खां ने कुछ वरिष्ठ सपा नेताओं के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन कराया। निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्र ने लाव लश्कर के साथ जुलूस निकालकर नामांकन कराया।
विज्ञापन

भाजपा ने केबी गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी देवी को बनाया प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी से टिकट की घोषणा न होने के कारण पशोपेश की स्थिति बनी हुई थी। सोमवार को दोपहर बाद भाजपा ने वर्ष 2022 में पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अध्यक्ष स्व. केबी गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी देवी गुप्ता पर भरोसा जताया है। उनको भाजपा से पलिया नगर पालिकाध्यक्ष के उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया है। बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी गुप्ता तीन दिसंबर को नामांकन के अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर चलता रहा प्रचार-प्रसार

नगर पालिका पलिया के अध्यक्ष पद पर हो रहे उपचुनाव को लेकर इस बार सोशल मीडिया का भरपूर सहारा लिया जा रहा है। सभी दावेदारों के समर्थक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कोई फोटो डाल रहा है तो कोई फोटो के साथ घोषणापत्रों की बौछार कर रहा है। हालांकि समय कम होने और अचानक से तारीखों का एलान हो जाने के कारण घोषणापत्र छपवाए नहीं जा सके।


-----------------------

आज साफ हाेगी उम्मीदवारों की तस्वीर
चुनाव में तीन दिसंबर को नामांकनपत्र खरीदने और जमा करने की अंतिम तिथि के बाद नामांकन कराने वाले दावेदारों के नाम सामने आ पाएंगे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभी अन्य सेटों में भी मंगलवार को अंतिम दिन अन्य दावेदार अपने नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed