फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahendra Bahadur Singh became the new DM of Kheri, will handle the charge today

महेंद्र बहादुर सिंह खीरी के नए डीएम बने, आज संभालेंगे चार्ज

Fri, 29 Oct 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Bahadur Singh became the new DM of Kheri, will handle the charge today
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह
डीएम बोले, बाढ़ प्रभावितों की मदद करना अभी शीर्ष प्राथमिकता
विज्ञापन

2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम मैनपुरी के पद पर थे तैनात
लखीमपुर खीरी। पहले तिकुनिया कांड और फिर भीषण बाढ़ की वजह से राष्ट्रीय फलक पर चर्चा में रहे खीरी में प्रदेश सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया की जगह महेंद्र बहादुर सिंह को खीरी का नया डीएम बनाया है। इससे पहले डीएम मैनपुरी के पद पर तैनात रहे महेंद्र बहादुर सिंह ने खास बातचीत में बताया कि वह शुक्रवार को खीरी पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। उधर, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया की तबादले के बाद उनकी नई तैनाती का पता नहीं चला है।
उधर, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जहां तक उन्हें जानकारी है जिले में कई मुद्दे एक साथ चल रहे हैं, लेकिन अभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर राहत बचाव ही उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को हर सरकारी इमदाद पहुुंचे, इसके लिए वह हर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह खीरी पहुंच रहे हैं। जहां, वह अपना चार्ज ग्रहण करेंगे। क्षेत्र और जिले की समझ के बारे में उन्होंने कहा कि इससे पहले 2013-14 में वह पड़ोसी जनपद सीतापुर में जॉइंट मजिस्ट्रेट रह चुके हैं।
विज्ञापन

2011 बैच के आईएएस महेंद्र कुमार मूल रूप से यूपी के फतेहपुर जिले से हैं। उन्होंने बताया कि वह इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी। डीएम ने बताया कि वह इससे पहले बांदा, रामपुर, मैनपुरी के डीएम भी रह चुके हैं, जबकि गन्ना विभाग लखनऊ में एडिशनल कमिश्नर रह चुके हैं। शाहजहांपुर और प्रतापगढ़ में सीडीओ रह चुके हैं। सीतापुर में 2013-14 में जॉइंट कमिश्नर रह चुके हैं। इसलिये वह तराई क्षेत्र को भली भांति पहचानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed