{"_id":"6a400ee8fe5a3db2e20adfce","slug":"mahakal-xi-beat-royal-challengers-ludhauri-by-65-runs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-178548-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महाकाल इलेवन ने रॉयल चैलेंजर लुधौरी को 65 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महाकाल इलेवन ने रॉयल चैलेंजर लुधौरी को 65 रन से हराया
Sat, 27 Jun 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
मझगईं। गोविंदपुर मैदान पर चल रहे जीपीएल सीजन-6 में शनिवार को महाकाल इलेवन ने रॉयल चैलेंजर लुधौरी को 65 रन से एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। सलमान गाजी को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कृपाल सिंह ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए महाकाल इलेवन ने 14.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए। सलमान गाजी ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। नसीम ने 18 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेली। अंत में संजू ने पांच गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाकर टीम का स्कोर 146 तक पहुंचाया। रॉयल चैलेंजर लुधौरी की ओर से फरमान ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए।
146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर लुधौरी की टीम 13.5 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। लकी सिंह ने 16 और वैभव मिश्रा ने 14 रन बनाए। महाकाल इलेवन की ओर से महेश राठौर ने तीन ओवर में सिर्फ पांच रन देकर तीन विकेट झटके। सलमान गाजी, संजू और अजाज ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
सलमान गाजी को 34 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अनमोल सिंह (कनाडा), प्रभजोत सिंह (ऑस्ट्रेलिया), मंजीत सिंह (कनाडा), बब्लू सिंह बरोही, पाल सिंह बरोही, रमन सिंह, लवदीप, हरभजन सिंह, दिलजीत सिंह, गेजा सिंह और साबू सिंह मौजूद रहे।