{"_id":"7a2741b8647a2498487153786e2bbe8b","slug":"magistrate-cane-zonal-committees-nominated-for-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समितियों के चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समितियों के चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नामित
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना सहकारी समितियों/चीनी मिल समितियों के सामान्य निकाय के गठन की प्रक्रिया में 23 मार्च को 473 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी/डीएम किंजल सिंह ने तहसीलवार संबंधित एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नामित कर दिया है। जबकि शांति व्यवस्था के लिए संबंधित तहसीलों के सीओ को नियुक्त किया गया है।
जनपद की 13 समितियों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही कई डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जबकि 473 निर्वाचन क्षेत्रों में दो या इससे अधिक उम्मीदवार होने के चलते चुनाव कराया जाएगा। लखीमपुर समिति के लिए विलोबी मेमोरियल हाल को मतदेय स्थल बनाया गया है। जबकि गोला और मैगलगंज समिति के लिए वहां की मंडी परिषद में मतदेय स्थल बनाया गया है। इसी तरह बेलरायां चीनी कैंपस में मतदान होगा। एआर कोआपरेटिव आरके सिंह ने बताया कि जिस क्षेत्र में जितने उम्मीदवार चुने जाने हैं, वहां के मतदाता उतने ही मत दे सकेेंगे। मसलन एक निर्वाचन क्षेत्र में छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें दो चुने जाने हैं, तो मतदाता दो मत देंगे। इसके लिए एक ही बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। 23 मार्च को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना कराई जाएगी।