फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Maa Bhagwati will come riding on a doli

Lakhimpur Kheri News: डोली पर सवार होकर आएंगी मां भगवती

Thu, 03 Oct 2024 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Maa Bhagwati will come riding on a doli
बांकेगंज। बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्र का आरंभ होने जा रहा है। आश्विन शुक्ल पक्ष से शुरू हो रहा यह पर्व इस बार पूरे नौ दिन का है।
विज्ञापन

छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि इस बार मां भगवती का आगमन डोली पर होगा और प्रस्थान शनिवार को चरणायुध (बड़े पंजे वाला मुर्गा) पर होगा। कलश स्थापना का मुहूर्त प्रात: काल से लेकर रात्रि एक बजे प्रतिपदा तिथि तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त पूर्वाह्न 11:50 से अपराह्न 12:37 बजे तक रहेगा। श्रद्धालु सुविधानुसार कलश स्थापना कर सकते हैं। मां भक्तों पर कृपा बरसाएंगीं। उधर कस्बे के बांकेश्वर महादेव राधाकृष्ण मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजक राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी और आनू मिश्रा ने बताया कि नौ अक्तूबर से आयोजित पांच दिवसीय दुर्गा पूजा समारोह का समापन 13 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed