फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lunch packet available only once in 24 hours

Lakhimpur Kheri News: 24 घंटे में सिर्फ एक बार मिल रहा लंच पैकेट

Mon, 15 Jul 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lunch packet available only once in 24 hours
निघासन। शारदा नदी में भले ही पानी घट गया है, लेकिन बस्ती पुरवा सहित कई गावों में समस्या बरकरार है। कई गांवों में पानी की धार चल रही है। बाढ़ पीड़ित ऊंचे पर आशियाना बनाकर किसी तरह समय काट रहे है। कुछ सड़क किनारे गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

जब किसी अधिकारी या नेता की गाड़ी आती है तो सड़क किनारे बसे बाढ़ पीड़ित उम्मीद भरी नजरों से उनकी ओर देखते हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि 24 घंटे में खानापूर्ति के लिए दिन में सिर्फ एक बार लंच पैकेट मिलते हैं। दिन भर भूखे-प्यासे रहना पड़ता है। राशन किट के नाम पर उनको कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

शारदा नदी में आई बाढ़ की चपेट में पूरा क्षेत्र है। बस्तीपुरवा गांव के अंदर पुलिया के पास पानी की मोटी धार चल रही है। बरोठा और कुर्मिनपुरवा गांव में पानी कुछ कम हुआ है, लेकिन अदलाबाद निघासन स्टेट हाईवे पर अब भी पानी चल रहा है। रानीगंज का रास्ता पांच स्थानों से कटा है। पानी कम होने के बाद भी प्रशासन ने उसे बनवाना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed