{"_id":"8ead0e56396840f479bbc129a6d07e1a","slug":"lucknow-today-will-district-brilliant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के लिए आज जाएंगे जिले के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के लिए आज जाएंगे जिले के मेधावी
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 29 Jun 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ में पहली जुलाई को होगा। जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर जिले के आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्रीनगर लखीमपुर के इंटरमीडिएट के टॉपर राहुल वर्मा और जगदीश प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, संसारपुर की हाईस्कूल की टॉपर छात्रा सुरभि दीक्षित को भी मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। डीआईओएस ओपी गुप्ता ने बताया कि जिले के दोनों टॉपर्स को विभाग की ओर से मंगलवार को दिन में 11 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्वागत करने के बाद लखनऊ रवाना किया जाएगा। उनके साथ विभागीय कर्मचारी भी जाएंगे।
विज्ञापन