फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lucknow-Pilibhit passenger will now run between Lucknow-Gomtinagar

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर अब लखनऊ-गोमतीनगर के बीच चलेगी

Thu, 07 Nov 2024 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lucknow-Pilibhit passenger will now run between Lucknow-Gomtinagar
मैलानी। रेल प्रशासन ने गोमती नगर में ट्रेनों का अनुरक्षण कार्य शुरू हो जाने के कारण लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर का संचालन अब हमेशा के लिए लखनऊ के बजाए गोमतीनगर स्टेशन से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05086 लखनऊ जंक्शन-पीलीभीत पैसेंजर का संचालन अब लखनऊ जंक्शन-पीलीभीत के बजाए गोमती नगर-पीलीभीत के बीच होगा। यह ट्रेन गोमती नगर स्टेशन से सुबह 05:40 बजे छूटकर बादशाहनगर से 05:50 बजे और डालीगंंज से 06:40 बजे छूटेगी।
विज्ञापन

इसके बाद शेष स्टेशनों पर इसका समय पूर्ववत रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05489 सीतापुर-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर का संचालन भी अब सीतापुर-लखनऊ के बजाय सीतापुर-गोमती नगर के बीच होगा। यह ट्रेन सीतापुर से डॉलीगंज के बीच पूर्ववत चलते हुए डॉलीगंज से 19:35 बजे, बादशाहनगर से 19:55 बजे छूटकर गोमतीनगर 20:05 बजे पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेनें डॉलीगंज से लखनऊ जंक्शन के बीच निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed