फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lucknow dominates divisional kabaddi competition, wins titles in four categories

Lakhimpur Kheri News: मंडलीय कबड्डी में लखनऊ का दबदबा, चार वर्गों में जीता खिताब

Fri, 02 Oct 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 02 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lucknow dominates divisional kabaddi competition, wins titles in four categories
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर के माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी यू-19, यू-17 और यू-14 आयु वर्ग में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव रामकिशोर सैनी ने बताया कि सीनियर बालक यू-19 में हरदोई विजेता और लखनऊ उपविजेता रहा। जूनियर बालक यू-17 और सब जूनियर बालक यू-14 में लखनऊ विजेता रहा। इन दोनों वर्गों में क्रमश: हरदोई और सीतापुर उपविजेता रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में सीनियर यू-19 और जूनियर यू-17 में लखनऊ विजेता रहा। दोनों वर्गों में क्रमश: सीतापुर और हरदोई उपविजेता रहे। सब जूनियर यू-14 में हरदोई विजेता और लखनऊ उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के सभी जनपदों के माध्यमिक विद्यालयों के बालक-बालिका खिलाड़ी तीन आयु वर्गों में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसी क्रीड़ांगन में सात से नौ अक्तूबर तक 75वीं जनपदीय स्पोर्ट्स फॉर स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इसमें जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालय भाग लेंगे।

नगर पंचायत ओयल के ईओ ऋषिकेश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद वर्मा ने बैज लगाकर रामकिशोर सैनी का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केसी मिश्रा रहे। आयोजन में खेल शिक्षक परगट सिंह, हृदयराज और अनुज कुमार सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed