{"_id":"630bb03968e0a84308388962","slug":"lucknow-dominated-in-the-cluster-level-sports-competition-of-jawahar-navodaya-vidyalaya-lakhimpur-news-bly495752887","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लखनऊ का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लखनऊ का दबदबा
विज्ञापन
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में लखनऊ के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित यह बच्चे क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाएंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में 11 जवाहर नवोदय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जवाहर नवोदय विद्यालय लखीमपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर प्रथम, सीतापुर द्वितीय, लखनऊ, बलरामपुर, पीलीभीत, बरेली, बाराबंकी के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में लखनऊ की छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा। यहां की सबसे ज्यादा 10 छात्राएं क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयनित हुई हैं।
अंडर-17 में 200 मीटर दौड़ में अंजली यादव, 400 मीटर में सुहानी यादव और 1500 मीटर दौड़ में ज्योति सिंह ने बाजी मारी है। वहीं अंडर-19 में 200 मीटर दौड़ में प्रीति रावत, 400 मीटर दौड़ में शिवानी राजपूत, 800 और 1500 मीटर दौड़ में अर्पिता ने जीत दर्ज की है। अंडर -14 लांग जंप में अनुपमा वर्मा चयनित हुई हैं। सात छात्राओं का चयन कराकर श्रावस्ती दूसरे पायदान पर रहा है। वहीं छात्रों में श्रावस्ती के आठ छात्रों का चयन हुआ है। इसमें अंडर-19 में 110 मीटर पग बाधा दौड़, ट्रिपल जंप, 5 किलोमीटर वाक में दीपक भारती, डिस्क में शिवा गुप्ता, लांग जंप में रितेश चौधरी चयनित हुए हैं। अंडर-17 में 5 किलो मीटर दौड़ में आशुतोष पांडे, लांग जंप में विनोद राणा, भाला फेंक में नीलेश ने बाजी मारी है। वहीं श्रावस्ती को अंडर-14 में निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में बाराबंकी का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। यहां का कोई भी छात्र क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयनित नहीं हो पाया है। प्रिंसिपल अजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि छात्राओं की रीजनल स्तर की प्रतियोगिताएं मितौली नवोदय में और छात्रों की प्रतियोगिताएं फर्रुखाबाद विद्यालय में होंगी। यह प्रतियोगिताएं 30-31 अगस्त को आयोजित की जा रही हैं।