फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lost Rs 83 lakh due to greed of trading

Lakhimpur Kheri News: ट्रेडिंग के लालच में फंसकर गवाएं 83 लाख

Mon, 25 Nov 2024 03:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Lost Rs 83 lakh due to greed of trading
लखीमपुर खीरी। साइबर ठगी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मझगईं निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 83 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना 12 सितंबर की बताई जा रही है। साइबर थाने में दी गई तहरीर में मझगई निवासी नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर मोतीलाल ओसवाल के फाइनेंस के माध्यम से एक ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक भेजा गया। पीड़ित ने लिंक खोला तो वह मोतीलाल ओसवाल के नाम की एक एप लोड करने की बात पता चली।
विज्ञापन

एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद मोतीलाल ओसवाल के तहत ही एक एकाउंट भी खुलवाया गया। ठगों ने एप को इस तरह से बनाया था कि ताकि किसी को फर्जी एप की जानकरी न हो सके। पीड़ित का कहना था कि जब अकाउंट ओपन किया तो ठग ने सेवी रजिस्ट्रेशन नंबर INZ000158836 दिया, जो जांच में सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठग ने ट्रेड करने की बात कही। झांसे में आने के बाद ठग ने 53,60,842 रुपये की धनराशि दो बार में इस एप्लीकेशन के माध्यम से लगवाई। पीड़ित का लालच बढ़ा तो उसने दूसरा खाता पंजाब नेशनल बैंक में खुलवाया। इस बैंक के दो अलग-अलग खातों से 2,97,5000 रुपये व चार लाख रुपये की धनराशि लगा दी।

ठग ने एक माह बाद लगाई गई रकम का दोगुना रुपया निकालने की बात कही थी। 18 अक्तूबर को जब दोगुनी हुई रकम 1,63,37,107 रुपये निकालने का प्रयास किया गया तो ग्रुप के एडमिन और गाइड लाइन बताने वाले कर्मचारियों ने किसी तरह की मदद नहीं की। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed