फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Looking for a photographer visiting Dudhwa

दुधवा की खूबसूरती तलाश रहे फोटोग्राफर

Fri, 18 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Fri, 18 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Looking for a photographer visiting Dudhwa
dudhwa - फोटो : amar ujala
- एफडी ने संबोधित कर दिए कई टिप्स
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंपटीशन के दूसरे दिन फोटोग्राफरों ने जंगल में फोटोग्राफी शुरू कर दी है।  दुधवा पहुंचे एफडी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए फोटोग्राफरों को संबोधित कर प्रोत्साहित किया। 

दुधवा नेशनल पार्क की ब्रीडिंग और प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर हो रही कैनन वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंप्टीशन में 18 नवंबर को दूसरे दिन फोटोग्राफर अपने-अपने मेंटार के साथ जिप्सियों से जंगल के लिए रवाना हुए। तीन ग्रुपों में 32-32 की संख्या में बांटें गए फोटोग्राफर अपने-अपने मेंटार सौरव देसाई, तेजस सोनी और संदीप दत्त के साथ अलग-अलग जिप्सियों में सुबह तड़के दुधवा नेशनल पार्क में रवाना हुए। यहां पर इन्होंने अपने-अपने साइट देखने के साथ ही जंगल में फोटोग्राफी की। वृहस्पतिवार की देरशाम फील्ड डायरेक्टर सुनील चौधरी ने किए जा रहे कंप्टीशन की सराहना करते हुए सभी फोटोग्राफरों का उत्साहवर्धन किया। कैनन इंडिया के ब्रांड एंबेंसडर शिवांग मेहता और कैनन इंडिया की सीपीएस मेंबर और मशहूर फोटोग्राफर अभिलाषा यादव के साथ ही जज की भूमिका निभा रहे दिल्ली के मशहूर फोटोग्राफर जगदीप राजपूत तथा बंग्लुरू के गणेश शंकर आदि ने सभी फोटोग्राफरों को टिप्स दिए। अलग-अलग शिफ्टों में फोटोग्राफी सेशन के दौरान प्रतिभागियों ने पांच थीमों में फोटोग्राफी की। इसके बाद शाम को उन्होंने जज गणेश शंकर से बात करके फोटोग्राफी के बारे में अन्य चीजें बारीकी से समझीं। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि, वार्डन एनके उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बता दें कि 20 नवंबर को फोटो एकत्रित की जाएंगी और 21 नवंबर को सुबह सात बजे दुधवा के ऑडोटोरियम में एक कार्यक्रम में होगा जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed