फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Long night fire - worship

देर रात तक चले हवन-पूजन

Fri, 27 Mar 2015 07:04 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
Long night fire - worship
नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को भक्तों ने देवी के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की। देवी मंदिर दिन भर घंटा घड़ियाल और मां के जयकारों से गूंजते रहे। दुर्गाष्टमी होने के कारण श्रद्धालुओं ने अपने घरों में हवन किया और धर्मध्वजा की स्थापना की। बहुत से लोगों ने संकटादेवी मंदिर, शीतलादेवी मंदिर और वंकटादेवी मंदिरों में भी हवन किया। मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लगी रहीं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने अष्टमी को उपवास रखकर घरों में श्रद्धापूर्वक हवन पूजन किया। मंदिरों में जाकर मां के दर्शन किए और मां को प्रसाद नारियल चुन्नी, शृंगार सामग्री आदि अर्पित की। शुक्रवार को देवी मंदिरों में रोज की अपेक्षा ज्यादा भीड़-भाड़ दिखाई दी। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी-लंबी कतार लगी हुई थीं। अनेक श्रद्धालुओं ने मंदिर के हवन कुंड में बारी-बारी से हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया। संकटादेवी मंदिर में रात के समय देवी जागरण भी हुआ।
विज्ञापन

प्राचीन शीतला देवी मंदिर, वंकटादेवी मंदिर, भुइयां माता मंदिर समेत अनेक देवी मंदिरों में आज मेला लगा रहा। यहां पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। घर-घर में हवन होने के कारण शहर का पूरा वातावरण खुशबू से गमकता रहा। अष्टमी के दिन पूरा शहर देवी भक्ति से सराबोर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन देवी भक्तों ने मां महागौरी की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में भक्तों की पूरे दिन खासी भीड़ रही।

मितौली। श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया। लोगों ने श्रद्धा के साथ मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए हवन कर वातावरण को भी शुद्ध किया। देवी मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed