फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Loknpurwa on cane purchasing center Farmers got off weight

लोकनपुरवा गन्ना क्रय केंद पर किसानों ने तौल बंद कराई

Sun, 11 Jan 2015 07:50 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Sun, 11 Jan 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Loknpurwa on cane purchasing center Farmers got off weight
लोकनपुरवा गन्ना क्रय केंद्र पर किसानाें ने हंगामा किया और धरना देकर तौल बंद करा दी। किसानों का कहना था कि एक कांटे के चलते तौल धीमी हो रही है और पर्चियां भी कम मिल रही हैं। किसानों ने कांटा बढ़ाने और ज्यादा पर्चियां देने की मांग की। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्याओं का जल्दी ही समाधान करने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
विज्ञापन

पलिया चीनी मिल के लोकनपुरवा गन्ना क्रय केंद्र पर एक कांटा लगा होने के कारण तौल की गति धीमी है। कई दिनाें से परेशान किसान रविवार को गुस्सा गए और हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद ही वह तौल बंद कराकर धरने पर बैठ गए। इससे केंद्र पर मौजूद मिल कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पाकर पहुंचे गन्ना अधिकारी अशोक मौर्या ने किसानों को समझाया लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों का कहना था कि केंद्र पर दो कांटे लगाए जाएं और ढाई हजार का इंडेंट जारी किया जाए ताकि पर्चियां समय से मिलती रहें। अशोक मौर्या ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगाें को जल्द पूरा किया जाएगा तब किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक तौल बंद रही। धरने में मनोज कुमार, जराखन, अनिल, गुड्डू, शिवनाथ ओझा, हरिकिशोर, रमेश कोटेदार सहित तमाम किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

क्रय केंद्र से चोरी
बांकेगंज।
गोला चीनी मिल के स्थानीय गन्ना क्रय केंद्र (रेल) पर लगे दो तौल कांटों में लगे पीतल के मेजर और माइनर प्वाइज शनिवार रात 11 बजे चोर खोल ले गए। सेंटर इंचार्ज ओमकार सिंह ने इस बात की सूचना रात में ही चीनी मिल के उच्चाधिकारियों को दी। रविवार को गोला चीनी मिल से आए इंजीनियर ने एक तौल कांटे को ठीक किया। इसके बाद तौल शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed