फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lohri will be celebrated on 13th and Makar Sankranti on 15th

13 को लोहड़ी तो 15 को मनाई जाएगी मकर संक्रांति

Mon, 10 Jan 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lohri will be celebrated on 13th and Makar Sankranti on 15th
लखीमपुर खीरी। मकर संक्रांति से लेकर लोहड़ी को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मकर संक्रांति हिंदुओं की आस्था का पर्व है तो वहीं लोहड़ी सिखों का। इस बार लोहड़ी 13 जनवरी को, लेकिन खिचड़ी यानी मकर संक्रांति 14 की बजाय 15 जनवरी को होगी। सूर्य भगवान 14 जनवरी की रात आठ बजकर 43 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे खिचड़ी 15 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

पर्व को लेकर बाजार सजने लगा है। दुकानों पर तिल के लड्डू, गजक और गुड़ की बनी सामग्री सज गई है। बता दें कि मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने की परंपरा है। इसदिन सूर्य उत्तरायण होते हैं और धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है। जो इस बार 13 जनवरी को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

लोहड़ी
लोहड़ी पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशु के लिए यह बेहद खास होता है। सिख समुदाय के लोग लोहड़ी की रात अग्नि जलाकर परिवार के साथ लोकगीत गाकर नए धान के लावे, मक्का, गुड़, रेवड़ी व मूंगफली आदि अग्नि को अर्पित कर परिक्रमा करते है। साथ ही एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई देकर मंगल कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति का महत्व
देवकली तीर्थ स्थिति स्वर्गीय श्रीमती चंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ के आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षित बताते हैं कि एक साल में 12 संक्रांतियां होती है। इसमें मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे शीत ऋतु का प्रभाव कम होने लगता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा, यमुना आदि पवित्र नदियों में स्नान कर खिचड़ी दान करना विशेष फलदायी माना जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed