{"_id":"5705173d4f1c1b1355c8115d","slug":"lohia-villages-power-line-will-form-in-the-graves-of-39-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 लोहिया गांवों के 124 मजरों में बनेगी बिजली लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 लोहिया गांवों के 124 मजरों में बनेगी बिजली लाइन
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वे कर कार्ययोजना बनाने का निर्देश
वर्ष 2016-2017 में चयनित ग्राम पंचायतों में नए सिरे से होने वाले विकास कार्यों के लिए शासन से निर्देश जारी होने लगे हैं। जिले की कुल 39 ग्राम पंचायतों के 124 मजरों में नई बिजली लाइन बनाने को कहा गया है। जिससे 500 लोगों से कम की आबादी वाले गांवों को भी बिजली मिल सके।
अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में विकास कार्य के लिए डॉ राममनोहर लोहिया समग्र गांव का चयन कर लिया गया है। इनमें विद्युतीकरण के लिए शासन से कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि लोहिया गांव के किसी मजरे की आबादी अगर 500 से कम होगी तो उसका विद्युतीकरण बिजली विभाग की ओर से कराया जाएगा, लेकिन जिन मजरों की आबादी इससे ज्यादा होगी तो उस मजरे को राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। शुरुआती दौर में अभी यह चेक कराया जा रहा है कि कितने मजरों में बिजली पहुंच गई है और कितने मजरे अभी बिजली की सुविधा से वंचित हैं। ईई ने अवर अभियंताओं से विद्युतीकृत मजरों के सर्वे का निर्देश दिया है। जिससे विद्युतीकरण की सही तस्वीर की जानकारी हो सके।