फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lohia Housing

धनराशि पूरी निकाली फिर भी अधूरे पड़े लोहिया आवास

Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो           निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो           निघासन। Updated Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lohia Housing
हाल - फोटो : अमर उजाला
एक माह में ही टपकने लगी छत, चटक गया प्लास्टर
विज्ञापन

बड़ी संख्या में अधूरे पड़े आवास, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

   
लोहिया समग्र गांव मुर्तिहा में एक माह पहले बनाए गए लोहिया आवासों की छत हल्की बरसात में टपकने लगी है। आरोप है कि प्लास्टर भी चटक गया है। करीब 12 से अधिक आवासों में फर्श, कमरे के अंदर का प्लास्टर, किचन आदि अधूरा पड़ा है। लाभार्थियों का आरोप है कि ग्राम प्रधानों ने आवासों की किस्त लेकर खुद आवासों को ठेके पर बनवाया है। एसडीएम और बीडीओ से शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।               
सपा शासन काल में मुर्तिहा गांव को लोहिया समग्र गांव का दर्जा मिला था। यहां पर करीब 25 लोहिया आवासों की मंजूरी मिली थी। लाभार्थी कुंती देवी पत्नी गिरजेश, सावित्री पत्नी लालबहादुर, कमला पत्नी विजय, केसरी पत्नी रामनिवास, केसरी पत्नी रामकिशोर, चंद्रावती पत्नी मुंनी लाल, कुसमावती पत्नी राधेश्याम, अनीता पत्नी रामेश्वर आदि का आरोप है कि खाता खुलवाने के बाद ग्राम प्रधान ने पासबुक अपने पास रख ली। उसके बाद पैसा निकलवाने के समय लाभार्थियों को साथ में लेकर बैंक गए। वहां पर उन्होंने पैसा निकलवाकर सारा पैसा अपने पास रख लिया। आरोप है कि जब लाभार्थियों ने स्वयं आवास बनवाने की बात कही तो वह दुबारा किस्त न देने की धमकी देने लगे। उसके बाद आरोप है कि घटिया सामग्री भिजवाकर आवास बनवाया। दो लाख 75 हजार से बनने वाले आवास में प्रधान ने 55 बोरी सीमेंट, 50 कुंतल मौरंग, ढाई कुंतल सरिया, 2500 पीला, नौ हजार दोमा, दो हजार अव्वल ईंट लगाया। लाभार्थियों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने करीब एक लाख सात हजार रुपये में पूरा आवास बनाकर तैयार करा दिया। आलम यह हुआ कि एक माह पहले बनें आवास टपकने लगे हैं। 
विज्ञापन

 
यह है अधूरा कार्य            
लाभार्थियों का आरोप है कि पूरा पैसा प्रधान ने निकाल लिया है। आवासों में बाहर से प्लास्टर कर दिया गया है, लेकिन कमरों के अंदर का प्लास्टर, किचन, फर्श, सौर्य ऊर्जा, शौचालय आदि नहीं बनवाया गया है।            
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम के जनता दरबार में जाएंगे लाभार्थी             
लाभार्थियों का आरोप है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के              
जनता दरबार में शिकायत लेकर जाएंगे।             
          
मामले की लिखित शिकायत मिली है। मामले की जांच बीडीओ को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।             
अखिलेश यादव, एसडीएम            
 
बालू न मिलने के कारण आवासों का कार्य अधूरा पड़ा है। बालू मिलते ही शीघ्र ही कार्य पूरा करा दिया जाएगा।             
महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान            
      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed