{"_id":"6a06190cf3ca404fd7086809","slug":"lodh-purva-cricket-team-swept-away-by-jaswinders-storm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175154-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जसविंदर के तूफान में उड़ी लोध पुरवा क्रिकेट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जसविंदर के तूफान में उड़ी लोध पुरवा क्रिकेट टीम
Fri, 15 May 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 15 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते अतिथि। स्रोत: आयोजक
मझगईं। ग्राम पंचायत खैहरना के अंतर्गत लोधपुरवा गांव में आयोजित डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में गोविंदपुर की टीम ने मेजबान लोध पुरवा को 23 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंदपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज वसी अहमद 7 रन और गेंजा सिंह 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जसविंदर सिंह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 82 रन ठोक दिए।
संतोष ने 10 और लाला ने 18 रन का योगदान दिया। गोविंदपुर ने निर्धारित 14 ओवर में 165 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लोध पुरवा की ओर से हरिओम, रामू और कबीर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोध पुरवा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के तीन बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज सुशील भी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए।
मुश्किल परिस्थिति में दिवेश ने 30 गेंदों पर 65 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। सूरज ने भी 29 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने के कारण पूरी टीम 142 रन पर सिमट गई।
गोविंदपुर की ओर से संजय दिवाकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 19 रन देकर चार विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी के लिए जसविंदर सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मुकाबले में अंपायर की भूमिका निसार अहमद और मोईद राजा ने निभाई, जबकि जावेद मंसूरी, कबीर और नाजिम ने स्कोरिंग की। विवेक सक्सेना और मोहम्मद अफजल ने कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अतीक अहमद, इमरान अली, डॉ. जुबेर समेत कई लोग मौजूद रहे।