फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Locks on the temple of treatment, patients' hopes remain outside

Lakhimpur Kheri News: इलाज के मंदिर पर ताले, मरीजों की उम्मीदें बाहर खड़ी

Sun, 19 Apr 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Locks on the temple of treatment, patients' hopes remain outside
रकेहटी में बंद पड़ा स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) को गांव-गांव इलाज की आस जगाने के लिए बनाया गया था, आज वहीं ताले लटक रहे हैं। अंदर सन्नाटा है और बाहर मरीज इंतजार में भटक रहे हैं। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की कमी ने इन केंद्रों की धड़कन ही रोक दी है।
विज्ञापन

जिले में 417 केंद्र बने, लेकिन 94 पर अब भी सीएचओ नहीं हैं। 323 केंद्रों पर ही किसी तरह व्यवस्था चल रही है। कई जगह हालात इतने खराब हैं कि भवन खंडहर बन चुके हैं। डिम्हौरा के चिमनी गांव में 7-8 साल से जर्जर पड़े केंद्र में अब जानवर बांधे जा रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य सेवाएं कहीं और से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

संपूर्णानगर में सीएचओ के न होने से एक साल से केंद्र बंद पड़ा है। मोहम्मदी के झखरा में सीएचओ के तबादले के बाद ऑक्ज़िलियरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम) ही जिम्मेदारी संभाल रही हैं। निघासन के रकेहटी में सीएचओ के विभागीय कार्य पर जाने से केंद्र बंद मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि यहां तैनात रोली वर्मा विभागीय कार्य के लिए सीएमओ कार्यालय गई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशवापुर के पीएचसी सेमरई से जुड़े कुल पांच आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर हैं, जिनमें भल्लिया बुजुर्ग, सौठन, रजागंज, रामपुर गोकुल में तैनाती है। तुसौरा में सीएचओ आरती देवी का तबादला होने से यहां सीएचओ की तैनाती नहीं हो सकी। खीरी टाउन के लगुचा में भी एक साल से पद खाली है और परिसर में गंदगी फैली है।

----------
बिजुआ और फूलबेहड़ में हाल और खराब
सीएचसी बिजुआ में 45 में से सिर्फ 11 सीएचओ हैं, जबकि 34 पद खाली पड़े हैं। भानपुर केंद्र में पानी और जरूरी सुविधाएं तक नहीं हैं। फूलबेहड़ क्षेत्र के 47 में से केवल 23 केंद्रों पर ही सीएचओ तैनात हैं, बाकी एएनएम के भरोसे चल रहे हैं। गर्मी में रोजाना 200-250 मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन व्यवस्था कमजोर है।
-----------
कई सीएचओ बेहतर नौकरी मिलने पर त्याग पत्र देकर चले गए हैं। रिक्त पदों की जानकारी शासन को भेज दी गई है। नए सीएचओ मिलने पर तैनाती की जाएगी।
-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ

रकेहटी में बंद पड़ा स्वास्थ्य केंद्र। संवाद

रकेहटी में बंद पड़ा स्वास्थ्य केंद्र। संवाद

रकेहटी में बंद पड़ा स्वास्थ्य केंद्र। संवाद

रकेहटी में बंद पड़ा स्वास्थ्य केंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed